फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Fact Check: क्या ज्यादा देर तक मास्क लगाए रहने से शरीर में हो जाएगी ऑक्सीजन की कमी? जानिए सच्चाई

Tue, 11 May 2021 05:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 11 May 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
coronavirus long uses of mask leads to intoxication of co2 and oxygen deficiency know truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार काफी तेज है और रोजाना लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। कोविड-19 से लड़ाई के लिए मास्क एक कारगर हथियार की तरह काम कर रहा है। इतना ही नहीं घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ डबल मास्क लगाने के लिए कह रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लंबे समय तक मास्क का उपयोग करने पर शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ सकती है और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।

coronavirus long uses of mask leads to intoxication of co2 and oxygen deficiency know truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

देश की सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय, डॉक्टर और विशेषज्ञ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। केवल बाहर निकलते समय ही नहीं बल्कि घर में भी रहने पर लोगों को मास्क लगाना बहुत जरूरी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि ज्यादा देर तक मास्क लगाने पर शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। वायरल हो रहे इस पोस्ट के वजह से लोग हैरान हैं।

coronavirus long uses of mask leads to intoxication of co2 and oxygen deficiency know truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वायरल हो रहे पोस्ट में कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति को दिनभर में 550 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जो वो प्राकृतिक तरीके से लेता है। लेकिन मास्क का अवरोध लगाने से वो दिनभर में केवल 250 से 350 लीटर ही ऑक्सीजन ले पा रहा है। वहीं शरीर से निकलने वाला कार्बन डाइऑक्साइड, जो हवा में घुलनी चाहिए थी, लेकिन मास्क लगाने से वापस फेफड़े में जा रही है। इस वजह से शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है और ऑक्सीजन का लेवल कम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus long uses of mask leads to intoxication of co2 and oxygen deficiency know truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि वायरल हो रहे इस पोस्ट को लेकर पीआईबी की तरफ से सफाई आई है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम के मुताबिक, वायरल हो रहे इस पोस्ट में किया गया दावा बिल्कुल फर्जी है। पीआईबी का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
coronavirus long uses of mask leads to intoxication of co2 and oxygen deficiency know truth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोविड-19 महामारी से लड़ाई में सबसे ज्यादा जरूरी है कि किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले आप उसकी अच्छे से पड़ताल करें। आपको बता दें कि फर्जी खबरों से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने पीआईबी फैक्ट चेक टीम गठित की है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी सूचना की सत्यता की जांच करा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed