आज के रहस्य की इस श्रृंखला में हम बात करने वाले हैं दुनिया के मोस्ट हॉन्टेड आइलैंड के बारे में। ये रहस्यमयी जगह मेक्सिको से दक्षिण, जोचिमिको कनाल के बीच 'ला इस्ला डे ला म्यूनेकस' पर स्थित है। यहां आपको कई डरावनी गुड़ियां पेड़ों पर लटकी हुई दिखेंगी। अक्सर यहां पर कई रहस्यमयी घटनाएं होती रहती हैं, जिनका जिक्र इस जगह पर रहने वाले स्थानीय लोग करते हैं। हालांकि ये आइलैंड अब एक टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। इस डरावनी जगह को देखने के लिए दूर दूर से कई पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां के स्थानीय लोगों की मानें तो ये गुड़ियां आपस में एक दूसरे के साथ कानाफूसी करती हैं। रहस्यमयी ढंग से अपनी आंखों को हिलाती हैं, जिन्हें देखने के बाद कोई भी व्यक्ति आसानी से डर सकता है। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं मेक्सिको के इस हॉन्टेड आइलैंड के बारे में -
आज का रहस्य: कहानी दुनिया के मोस्ट हॉन्टेड आइलैंड की, जहां पर मौजूद हैं कई डरावनी गुड़ियां
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन