'हॉन्टेड हाउस' के बारे में तो आपने सुना होगा और शायद देखा भी होगा। कई मॉल वगैरह में आपको 'हॉन्टेड हाउस' देखने को मिल जाएंगे। दरअसल, ये ऐसे घर होते हैं, जिन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि लोग अंदर जाकर डर का मजा लें। एक ऐसा ही 'हॉन्टेड हाउस' टेनिसी के समरटाउन में भी है, जहां अगर आप बिना डरे 10 घंटे रूक गए तो आपको 14 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
2 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
इस 'हॉन्टेड हाउस' का नाम है मेक मी मैनर। इसके मालिक का दावा है कि बिना डरे इस घर में 10 घंटे रूकना असंभव है, लेकिन अगर जो रूक गया, उसे 14 लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए 'हॉन्टेड हाउस' के अंदर जाने से पहले व्यक्ति तो 40 पेज का एक करार करना होगा। घर के अंदर जाने वाले व्यक्ति की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उसे अपना मेडिकल प्रमाणपत्र भी जमा कराना होगा।
3 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
बताया जा रहा है कि 'हॉन्टेड हाउस' में निर्धारित जगह तक पहुंचने के दौरान व्यक्ति को मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से कई चुनौतियों का सामना करना होगा। इस दौरान व्यक्ति को गुस्सा भी आ सकता है, लेकिन उस पर काबू करना होगा। घर के अंदर व्यक्ति को डरावने मेकअप वाले दूसरे व्यक्तियों का सामना करना पड़ेगा, जो अचानक से किसी भूत की तरह सामने आ जाते हैं।
4 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
हालांकि 'हॉन्टेड हाउस' के अंदर जाने वाले व्यक्ति को पहले सभी तरह की जानकारी दी जाएगी, ताकि वो आसानी से अपना सफर पूरा कर सकें।
5 of 5
हॉन्टेड हाउस, समरटाउन
- फोटो : mckameymanor.com
इस 'हॉन्टेड हाउस' के मालिक का कहना है कि अब तक कोई भी व्यक्ति इसके अंदर 10 घंटा नहीं बिता पाया है। इसका कारण है घर के अंदर से आती डरावनी आवाजें और भूत की तरह अचानक सामने आ जाने वाले कलाकार।