कोई भी कंपनी जब किसी कर्मचारी को नौकरी पर रखती है, तो अपने हिसाब से उसका वेतन तय करती है। इसके अलावा वेतन में इजाफा यानी इंक्रीमेंट भी वो अपने हिसाब से ही करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लंदन में एक ऐसी कंपनी है, जिसमें काम करने वाले कर्मचारी खुद अपना वेतन तय करते हैं और जब मन करे वेतन को बढ़ा भी लेते हैं।
2 of 5
ग्रांटट्री कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी
- फोटो : Facebook/GrantTree
इस कंपनी का नाम ग्रांटट्री। दरअसल, यह कंपनी कारोबारी कंपनियों को सरकारी फंड हासिल करने में मदद करती है। इस कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने हाल ही में अपना वेतन खुद से बढ़ा लिया है। पहले उसकी तनख्वाह करीब 27 लाख रुपये थी, जिसे उसने बढ़ाकर करीब 33 लाख रुपये सालाना कर लिया है।
3 of 5
सीसिलिया मंडुका
- फोटो : Facebook/GrantTree
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 वर्षीय सीसिलिया मंडुका ने अपने वेतन में छह लाख रुपये सालाना की बढ़ोतरी की है। हालांकि इसको लेकर उनके मन में कई तरह के सवाल थे, लेकिन उनका मानना था कि उनका काम बदल गया है और वो अपने टारगेट (लक्ष्य) से भी काफी आगे निकल चुकी हैं। इसलिए उन्होंने अपना वेतन बढ़ाने का फैसला किया।
4 of 5
ग्रांटट्री कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी
- फोटो : Facebook/GrantTree
दरअसल, ग्रांटट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को अपना वेतन बढ़ाने से पहले अपने साथी कर्मचारियों से चर्चा करनी पड़ती है। सीसिलिया ने भी ऐसा ही किया। हालांकि उनके साथी कर्मचारियों ने उनका वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
5 of 5
ग्रांटट्री कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी
- फोटो : Facebook/GrantTree
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रांटट्री कंपनी में करीब 45 कर्मचारी काम करते हैं और सभी लोग अपना वेतन खुद ही तय करते हैं और जब चाहें उसमें बदलाव भी कर लेते हैं। हालांकि अपना वेतन बढ़ाने से पहले कर्मचारी ये भी देखते हैं कि उसी काम के लिए अन्य कर्मचारियों को कितना वेतन मिल रहा है। इसके अलावा वो इस बात पर भी विचार करते हैं कि अपने काम के हिसाब से उन्हें और कितना अधिक पैसा कंपनी से लेना चाहिए।