फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: इस गांव में रहती हैं 15 लोगों की आत्माएं, सुनाई देती हैं चीखनें की आवाजें, जानिए इसकी डरावनी कहानी

Sun, 29 Oct 2023 02:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
ghosts roam uk in this village known as most haunted village
haunted village (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को हैरानी होती है। इसके साथ ही कई जगहों को भूतिया बताया जाता है। भूतों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होती है। दुनिया में कई लोग भूत-प्रेत पर विश्वास करते हैं। इसके साथ ही कई संस्कृतियों में आत्माओं और मौत के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर यकीन किया जाता है। भूतों पर यकीन करना दुनिया में सबसे अधिक मानी जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी में से एक है। 



कुछ लोग मानते हैं कि जिस प्रकार भगवान होते हैं, उसी तरह भूत प्रेत भी होते हैं। भूत-प्रेत के होने के कोई सबूत नहीं हैं, लेकिन इनके होने के दावे किए जाते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इसकी व्याख्या नहीं की जा सकती है। दुनिया में कई हैरान करने वाली घटनाएं होती हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिस पर यकीन नहीं होता है। आज हम आपको एक भूतिया गांव के बारे में बताते हैं। यह भूतिया गांव यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसके सबसे डरावने होने की बात गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुकी है। 
 

ghosts roam uk in this village known as most haunted village
haunted village (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव का नाम साल 1989 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे डरावने गांव के तौर पर दर्ज हुआ था। इस गांव में रहना एक बुरे सपने की तरह है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में कुल 1000 लोग रहते हैं। लेकिन यहां रहने वाले लोगों को गांव में आने वाली डरावनी आवाज की आदत पड़ गई है। केंट में स्थित इस गांव का नाम प्लकली है, जिसको लेकर लोगों की अपनी कहानियां हैं। 

 

ghosts roam uk in this village known as most haunted village
haunted village (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दिखते हैं शव
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 18वीं सदी में इस गांव में किसी की मृत्यु हो गई थी। उस समय से ही इस इलाके में उसका भूत घूमता रहता है। स्थानीय लोगों का दावा है कि शख्स हाईवेमैन था, जिसकी तलवार से हत्या कर पेड़ पर टांग दिया गया था। 

क्या सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण देखने से भी आंखों को हो सकता है नुकसान?

विज्ञापन
विज्ञापन
ghosts roam uk in this village known as most haunted village
haunted village (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इसके साथ ही जंगल में लोगों को एक टीचर का शव भी कई नजर आता है। बताया जाता है कि एक मिस्त्री की दीवार से कुचलने से मौत हो गई थी। बताया जाता है कि गांव में उसकी चीखें भी सुनाई देती हैं। 1100 में एक महिला भी मरी थी जिसकी आत्मा चर्च के मैदान में घूमती है, जिसे रेड लेडी कहा जाता है। 

Science News: धरती के पास घूम रहा चांद से टूटा टुकड़ा? वैज्ञानिकों ने नए अध्ययन में किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
ghosts roam uk in this village known as most haunted village
haunted village (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कई और हैं भूतिया कहानियां

यह भी दावा किया जाता है कि गांव में एक व्हाइट लेडी की भी आत्मा मौजूद है। चर्च के आसपास आत्मा घूमती है, जिसे कई लोगों ने लाइब्रेरी में भी देखा है। लाइब्रेरी जलने की वजह से 1952 में बर्बाद हो गई थी। हालांकि यह जगह रहने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, लेकिन कहांनियां सुनने के बाद शायद ही यहां रहने की किसी की हिम्मत हो। जंगल में लोगों को दिन में भी अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed