फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां अजब-गजब ताबूतों में दफनाए जाते हैं लोग

Fri, 20 Nov 2020 04:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
ghana fantasy coffins history amazing and unique crafts of ghana
अजब-गजब ताबूत - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी देश में मृत लोगों को दफनाने के लिए, जो ताबूत बनाए जाते हैं, वो बिल्कुल साधारण से किसी लंबे बक्से की तरह होते हैं। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां लोगों को दफनाने के लिए एकदम अनोखे तरीके से या यूं कहें कि अजब-गजब ताबूत बनाए जाते हैं। शायद ही आपने ऐसे ताबूतों को देखा होगा। तो आइए जानते हैं इस देश के बारे में विस्तार से...

ghana fantasy coffins history amazing and unique crafts of ghana
अजब-गजब ताबूत - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम अफ्रीका में स्थित खूबसूरत देश घाना अपने अजब-गजब ताबूतों के लिए जाना जाता है। यहां म़ृत लोगों को दफनाने के लिए अनोखे तरह के ताबूत बनाए जाते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि घाना में ताबूतों को मरने वाले के कामकाज या स्टेटस से जोड़कर देखा जाता है और उसी हिसाब से बने ताबूतों ने उन्हें दफनाया जाता है।

ghana fantasy coffins history amazing and unique crafts of ghana
अजब-गजब ताबूत - फोटो : सोशल मीडिया

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घाना में इस तरह के ताबूतों को बनाने की परंपरा मछुआरों ने शुरू की थी। घाना में मछुआरे समुदाय के लोगों को मछली की तरह बने ताबूत में दफनाया जाता था। वहीं, व्यवसायियों को अक्सर लग्जरी मर्सिडिज कार की शक्ल में बने ताबूतों में दफनाया जाता है। इससे उनके स्टेटस का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghana fantasy coffins history amazing and unique crafts of ghana
अजब-गजब ताबूत - फोटो : सोशल मीडिया
घाना में हवाई जहाज की तरह ताबूतों को बनाने की शुरुआत साल 1951 से हुई थी। दो कारपेंटर भाइयों ने अपनी 91 साल की मां के लिए हवाईजहाज की शक्ल वाला ताबूत बनाया था। दरअसल, वो कभी विमान में नहीं बैठी थीं, लेकिन कहती थीं कि वो अक्सर विमान में बैठने के सपने देखती हैं। इसलिए दोनों भाइयों ने अपनी मां का यह सपना पूरा किया था।
विज्ञापन
ghana fantasy coffins history amazing and unique crafts of ghana
अजब-गजब ताबूत - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, सिर्फ घाना ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनोखे तरीके से बने इन ताबूतों की भारी मांग है। घाना के स्थानीय बाजारों में इन अनोखे ताबूतों की कीमत 70 हजार के आसपास है, वहीं विदेशों में इनकी कीमत 7-8 गुना बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed