फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायनासोर की इस प्रजाति के चमगादड़ जैसे थे पंख, लेकिन उड़ने में होती थी दिक्कत

Fri, 20 Nov 2020 04:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Nov 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
species of dinosaurs with bat wings but difficulty in flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायनासोर के जीवाश्मों पर अध्ययन कर वैज्ञानिक नई-नई जानकारियां देते रहते हैं। वैज्ञनिकों को जैसे-जैसे नए जीवाश्म मिल रहे हैं, वैसे ही उनकी नई प्रजातियों और विशेषताओं के बारे में पता चलता जा रहा है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि दो छोटे डायनासोर में चमगादड़ जैसे पंख थे। लेकिन पंख होने के बावजूद भी ये डायनासोर उड़ान नहीं भर सके थे।

species of dinosaurs with bat wings but difficulty in flying
डायनासोर जीवाश्म - फोटो : सोशल मीडिया

यी और एम्बोप्टेरिक्स दो दो छोटे डायनासोर के चमगादड़ जैसे पंख थे। लेकिन ये डायनासोर आम पक्षियों की तरह उड़ान नहीं भर सकते थे। ये डायनासोर किसी तरह से पेड़ों के बीच ग्लाइड ही कर सकते थे। आईसाइंस जर्नल में प्रकाशित हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि ये डायनासोर पेड़ों पर रहने वाले अन्य डायनासोर और शुरुआती पक्षियों से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं थे। कुछ लाख सालों के बाद डायनासोर की ये प्रजाति विलुप्त हो गई।

species of dinosaurs with bat wings but difficulty in flying
डायनासोर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

माउंड मार्टी यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर और इस शोध अध्ययन के प्रथम लेखक थॉमस डिसेकी ने बताया कि ये दो प्राजतियां हवा में उड़ने के लिए इतनी ज्यादा कमजोर थीं कि एक बार हवा में आने के बाद ही गिर जाते थे। खराब प्रदर्शन के बाद भी डायनासोर की ये प्रजाति कुछ लाख सालों तक तक बची रही, लेकिन उनके सामने ऊपर से नीचे तक शिकारियों की मौजूदगी थी। ऐसे में इनका गायब हो जाना तय था।

विज्ञापन
विज्ञापन
species of dinosaurs with bat wings but difficulty in flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यी और एम्बोप्टेरिक्स उत्तर चीन के छोटे जानवर थे, जो करीब 16 करोड़ साल पहले पाए जाते थे। इस प्रजाति के डायनासोर का वजन केवल दो ही पाउंड के बराबर था। ये प्रजाति थेरोपॉड डायनासोर के अनुठे उदाहरण हैं। थेरोपॉड डायनासोर, वह समूह है जिससे पक्षियों का उदय हुआ था। वैसे अधिकांश थेरोपॉड्स जमीन पर रहना पसंद करते थे और मांसाहारी हुआ करते थे, लेकिन यी और एम्बोप्टेरिक्स पेड़ों पर रहना पसंद करते थे और कीड़े, बीज और अन्य पौधे खाते थे।

विज्ञापन
species of dinosaurs with bat wings but difficulty in flying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन डायनासोर के उड़ने के बारे में पता लगाने के लिए डिसेकी और उनके साथियों ने जीवाश्मों का लेसर सिम्यूलेटेड फ्लोरेसेंस के इस्तेमाल से स्कैन किया। यह तकनीक लेजर प्रकाश का उपयोग नर्म ऊतकों की विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए किया। इसके बाद शोधकर्ताओं ने गणितीय मॉडल का उपयोग कर यह अनुमान लगाया कि ये कैसे उड़ सकते थे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed