शरीर पर टैटू गुदवाने का चलन काफी लंबे समय से प्रचलित है। पिछले कुछ सालों से टैटू गुदवाने में कई तरह के ट्रेंड जुड़ते जा रहे हैं। अक्सर लोग अपने शरीर के कुछ खास हिस्सों पर कोई चित्र या नाम का टैटू गुदवाते हैं, जिसे देखकर वह खुश हो जाएं। टैटू गुदवाने का सबसे अधिक क्रेज युवाओं में देखने को मिलता है। लेकिन जर्मनी के 72 वर्षीय वोल्फगांग किर्श केवल दो-चार टैटू से खुश नहीं थे। इस बुजुर्ग को ऐसी सनक पकड़ी की अपने शरीर के लगभग 98 फीसदी अंगों पर टैटू गुदवा लिया है।
2 of 5
72 वर्षीय वोल्फगांग किर्श
- फोटो : Twitter/@RanjitGutu
बता दें कि वोल्फगांग किर्श अपने शरीर पर कुल 86 टैटू और 17 इंप्लांट बनवाए हैं। उनके हाथ, पैर, चेहरे, आंख यहां तक कि होठों पर भी टैटू बने हुए हैं। वोल्फगांग खुद का उपनाम 'मैग्नेटो' रखा है। इसके पीछे वजह ये है कि उनके कुछ इंप्लांट में चुंबक लगे हुए हैं, जिससे उनके शरीर से लोहे से बनी छोटी-छोटी चीजें चिपक जाती हैं। वोल्फगांग ने केवल पैरों के तलवे में अभी टैटू नहीं बनवाया है।
3 of 5
72 वर्षीय वोल्फगांग किर्श
- फोटो : सोशल मीडिया
वोल्फगांग किर्श डाक विभाग में काम करते थे, लेकिन खुद को दूसरों से अलग दिखाना चाहते थे। दरअसल, पूर्वी जर्मनी में लोग टैटू को बहुत बुरी नजर से देखते थे। ऐसे में मैग्नेटो ने 46 साल की उम्र में अपना पहला टैटू बनवाया था।
4 of 5
72 वर्षीय वोल्फगांग किर्श
- फोटो : Twitter/@RanjitGutu
दुनिया की भीड़ से खुद को अलग दिखाने की चाहत में मैग्नेटो को 20 साल लग गए। हालांकि, इसके लिए उन्हें जरा भी दुख नहीं हुआ। वोल्फगांग को पूरे शरीर में टैटू बनवाने में करीब 720 घंटे का समय लगा। इन टैटू को बनवाने में वोल्फगांग ने करीब 21,84,861 रुपये खर्च भी कर दिए।
5 of 5
72 वर्षीय वोल्फगांग किर्श
- फोटो : Twitter/@RanjitGutu
हालांकि, शरीर पर इतने टैटू बनवाने की वजह से वोल्फगांग किर्श को अक्सर मॉडलिंग और फोटोशूट के लिए बुलाया जाता है। फिलहाल वोल्फगांग किर्श जर्मनी में सबसे अधिक टैटू बनवाने वाले शख्स हैं।