वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण कई महीनों से दुनियाभर के अधिकांश देश प्रभावित हैं। इस घातक वायरस का अभी तक ना ही कोई इलाज या वैक्सीन की खोज हुई है। ऐसे में लोग इस वायरस के साथ अब जीने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कुछ इसी तरह का उदाहरण हाल ही में जर्मनी में देखने को मिला। यहां सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एक अपार्टमेंट की छत पर कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया।
2 of 5
जर्मनी में कॉन्सर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अनोखे कॉन्सर्ट का लोगों ने अपने घरों की बालकनी में और सड़क किनारे खड़े होकर आनंद लिया। सोशल मीडिया पर इस अनोखे कॉन्सर्ट की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के चलते इन दिनों दुनियाभर में कल्चरल इवेंट्स पर रोक सी लगी हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोग ऐसे आयोजनों से बच रहे हैं। ऐसे में जर्मनी के ड्रेसडेन शहर में कुछ अलग तरीके से कॉन्सर्ट आयोजित किया गया।
3 of 5

4 of 5
जर्मनी में कॉन्सर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आयोजकों के मुताबिक, उन्होंने लगभग एक घंटे की परफॉर्मेंस दी। वैसे तो यह परफॉर्मेंस हमेशा की तरह ही थी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परफॉर्म करने के अनुभव ने इसे बेहद खास बना दिया। इस कॉन्सर्ट में आयोजकों ने एक खास कम्पोजिशन तैयार की थी, जिससे म्यूजिशियंस के ग्रुप दूर होने के बावजूद भी एक साथ परफॉर्म कर सकें।
5 of 5
जर्मनी में कॉन्सर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कॉन्सर्ट की सबसे खास बात इसमें प्रयोग होने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र भी रहा। इसमें 16 अल्फॉर्न्स, 9 ट्रम्पेट और चार ट्यूब का इस्तेमाल किया गया। अल्फॉर्न्स की प्रस्तुति लोगों को बेहद खास लगी। आमतौर पर इस वाद्ययंत्र का प्रयोग पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के द्वारा किया जाता है।