फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक के बाद एक कुल 85 लोगों की हत्या, कोर्ट ने कहा- मानवीय कल्पनाओं से परे है

Fri, 07 Jun 2019 03:07 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 07 Jun 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
german nurse niels hoegel killer get life sentence for 85 murder
- फोटो : twitter

अस्पताल में मौजूद नर्स की जिम्मेदारी होती है कि वह मरीजों का देखभाल करें। उन्हें स्वस्थ होने में मदद करे। लेकिन अगर नर्स ही मरीजों के मौत का कारण बनने लगे तो आप क्या कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे भला नर्स कैसे किसी के मौत का कारण बन सकती है। हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपका दिल घबरा जाएगा। 

german nurse niels hoegel killer get life sentence for 85 murder
- फोटो : AP Photo

आपने खूब सारी हत्याओं की कहानी सुनी होगी। लेकिन इस हत्या की कहानी सुनते ही दहल जाएंगे आप। घटना जर्मनी का है, जहां एक पुरुष नर्स ने 85 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। वैसे तो पुरुष नर्स को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 

german nurse niels hoegel killer get life sentence for 85 murder
- फोटो : amar ujala

न्यायाधीश सेबेस्टियन बुर्हमैन ने हत्यारे नील्स होगले द्वारा की गई हत्याओं को समझ से परे करार दिया है। अदालत ने कहा है कि यह अपराध मानवीय कल्पनाओं से परे है। ये बात साल 2000 से साल 2005 तक की है। होगले ने एक के बाद एक कुल 85 मरीजों को जहर का इंजेक्शन लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
german nurse niels hoegel killer get life sentence for 85 murder
- फोटो : PTI

हत्या के 6 अन्य मामलों में होगले को पहले ही उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है और वह इस सजा का दस साल काट चुका है। अभियोजन पक्ष को यह मामला साबित करने के लिए 130 से अधिक शवों के अवशेष को कब्रों से निकालना पड़ा। 



 

विज्ञापन
german nurse niels hoegel killer get life sentence for 85 murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस को इस बात का शक है कि होगले ने 200 से अधिक मरीजों की जान ली होगी। हालांकि अदालत यह पक्के तौर पर नहीं कह सकी क्योंकि होगले की याददाश्त ठीक से काम नहीं कर रही है।  गले को 2005 में डेलमेनहोर्स्ट में एक मरीज को जहर देते हुए पकड़ लिया गया था। इस मामले में उसे सात साल की सजा सुनाई गई थी। दूसरा मामला 2014 का है, जहां 15 पीड़ितों के परिजनों के दबाव को देखते हुए शुरू किया गया। उसे पांच अन्य मरीजों की हत्या का दोषी पाया गया तथा 15 साल की सजा सुनाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed