किसी ने सही कहा है प्यार अंधा होता है, वो कभी भी-कहीं भी और किसी के साथ भी हो सकता है। एक ऐसा ही बेहद चौंकाने वाला मामला उस वक्त सामने आया जब एक ननद अपनी भाभी से से ही प्यार कर बैठी। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की उन्होंने सभी दीवारों को तोड़ एक होने का फैसला कर लिया।
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : shutterstock.com
दरअसल, ये पूरा मामला हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के तवली गांव का है। जहां पर भाभी के साथ रहने की जिद कर रही ननद ने अपने पति को तलाक तक दे दिया। पति से लेकर भाई तक ने युवती को लाख समझाया लेकिन अपने फैसले से वो टस से मस नहीं हुई है।
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र में पीड़ित युवक की शादी करीब आठ साल पहले पास के ही एक गांव में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शुरुवात के कुछ साल तो उनकी जिंदगी खुशियों से भरी थी। इस दौरान उन्हें दो बेटा और एक बेटी भी हुई।
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
शादी के बाद जब युवती घर आई तो उसकी दो ननद भी थी, जिनकी शादी उनके भाई यानि महिला के पति ने चार साल पहले किया था। लेकिन उसकी छोटी बहन एक दिन अचानक अपने ससुराल से मायके लौट आई और वहीं रहने लगी। इस दौरान कई बार उसे भेजने की कोशिश की गई लेकिन वो बहाने बनाने लगी। बताया जाता है कि करीब चार साल पहले विवाहिता की सगी ननद से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन वह नहीं मानी।
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
परिजनों ने युवती की तीन साल पहले शादी भी कर दी, लेकिन वह ससुराल से लौट आई। दोनों के द्वारा कोर्ट में शादी किए जाने की जानकारी देने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। अब मामला खुलने पर परिजन किसी से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।