फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समलैंगिक पार्टनर से शादी के लिए परिवार ने रखी अजीब शर्त, फेसबुक पर बयां किया दर्द

Mon, 04 Mar 2019 04:02 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Gay man forced to dress up as a woman on his wedding day to marry his parner
Gay marriage UK - फोटो : Facebook

ब्रिटेन में समलैंगिक शादियां भले ही मान्य हों, लेकिन यहां एक समलैंगिक जोड़े को शादी के लिए अजीब तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, यहां एक समलैंगिक युवक अपने पार्टनर से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पार्टनर का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। हालांकि किसी तरह बाद में वो मान गए, लेकिन उन्होंने अपने बेटे के समलैंगिक पार्टनर के सामने ऐसी शर्त रख दी कि इसकी वजह से दोनों शादी के कुछ दिनों बाद ही अलग हो गए। 

Gay man forced to dress up as a woman on his wedding day to marry his parner
Gay marriage UK - फोटो : Facebook

मिरर में छपी खबर के मुताबिक, परिवार ने अपने बेटे के समलैंगिक पार्टनर को शादी के लिए दुल्हन की तरह सजने-संवरने और सभी परंपराएं निभाने की शर्त रखी। हालांकि समलैंगिक युवक ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने पार्टनर के परिवार की सभी शर्तें मान ली और दुल्हन की तरह तैयार होकर शादी कर ली। 

Gay man forced to dress up as a woman on his wedding day to marry his parner
Gay marriage UK - फोटो : Facebook

समलैंगिक युवक का नाम रॉय सिंह है और वह सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके समलैंगिक पार्टनर भी सिख परिवार से ही हैं। रॉय सिंह ने बताया कि उनके पार्टनर की मां ने उनके सामने शर्त रखी थी कि उन्हें शादी के दिन दुल्हन की मेकअप करना होगा और तैयार होना होगा, ताकि शादी में आए मेहमानों को ये न लगे कि उनके बेटे ने किसी लड़के से शादी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gay man forced to dress up as a woman on his wedding day to marry his parner
Gay marriage UK - फोटो : Facebook

रॉय सिंह ने बताया कि वह अपने समलैंगिक पार्टनर को हर कीमत पर पाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने पार्टनर के परिवार की सभी शर्तें मान ली। यहां तक कि उन्होंने हाई हील का सैंडल भी पहना। उनका कहना है कि पार्टनर की मां उनके वजन से परेशान थी और वो उन्हें कम खाना देती थी। साथ ही उन्हें हर वक्त विग लगाने के लिए भी मजबूर करती थी।  

विज्ञापन
Gay man forced to dress up as a woman on his wedding day to marry his parner
Gay marriage UK - फोटो : Facebook

रॉय ने आखिरकार अपने पार्टनर के परिवार से परेशान होकर उनका घर छोड़ दिया। उन्होंने फेसबुक पर अपना दर्द साझा किया है। उनका कहना है कि उनकी प्रेम कहानी का अंत इस तरह होगा, उन्होंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। हालांकि फेसबुक पर अपना दर्द साझा करने के बाद रॉय के समलैंगिक पार्टनर ने कहा कि वह और उसकी मां व्यक्तिगत तौर पर रॉय सिंह से माफी मांगना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed