फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेट ऑफ डेथ: रूह कंपा देने वाली एक ऐसी ऐतिहासिक जगह, जहां लाखों लोगों की गई थी जान

Fri, 30 Apr 2021 07:44 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 30 Apr 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
gate of death auschwitz concentration camp which operated by nazi germany in poland
गेट ऑफ डेथ - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मनी का एक खुंखार तानाशाह हिटलर का इतिहास आपने जरूर पढ़ा होगा। कहा जाता है कि हिटलर यहूदियों का कट्टर दुश्मन था। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस तानाशाह की नाजी सेनाओं के द्वारा पोलैंड में बनाए गए शिविरों में करीब 10 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिसमें यहूदियों का संख्या सबसे अधिक थी। इस यातना शिविर का नाम 'ऑस्त्विज कैंप' है।



gate of death auschwitz concentration camp which operated by nazi germany in poland
'गेट ऑफ डेथ' यानी 'मौत का दरवाजा' - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्त्विज कैंप के बाहर ही एक बड़ा सा लोहे का दरवाजा है, जिसे 'गेट ऑफ डेथ' यानी 'मौत का दरवाजा' कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बड़ी संख्या में यहूदी लोगों को रेलगाड़ियों में भेड़-बकरियों की तरह लाद कर उसी दरवाजे से यातना शिविरों में ले जाया जाता था और उसके बाद उन्हें ऐसी-ऐसी यातनाएं दी जाती थीं, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
gate of death auschwitz concentration camp which operated by nazi germany in poland
ऑस्त्विज कैंप के अंदर बना गैस चेंबर - फोटो : सोशल मीडिया

'ऑस्त्विज कैंप' एक ऐसी जगह थी और उसे इस तरह बनाया गया था कि वहां से भाग पाना नामुमकिन था। कहते हैं कि कैंप के अंदर यहूदियों, राजनीतिक विरोधियों और समलैंगिकों से जबरन काम करवाया जाता था। इसके अलावा बूढ़े और बीमार लोगों को कैंप के अंदर बने गैस चेंबर में डालकर जिंदा जला दिया जाता था। लाखों लोगों को इन गैस चेंबरों में डालकर मार दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
gate of death auschwitz concentration camp which operated by nazi germany in poland
वॉल ऑफ डेथ - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्त्विज शिविर के परिसर में ही एक दीवार है जिसे 'वॉल ऑफ डेथ' यानी 'मौत की दीवार' कहा जाता है। कहते हैं कि यहां अक्सर लोगों को बर्फ के बीच खड़ा कर गोली मार दी जाती थी। नाजियों ने ऐसे हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन
gate of death auschwitz concentration camp which operated by nazi germany in poland
ऑश्वित्ज का नजरबंदी शिविर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1947 में नाजियों के इस यातना शिविर को पोलैंड की संसद ने एक कानून पास कर सरकारी म्यूजियम में बदल दिया। कहते हैं कि म्यूजियम के अंदर करीब दो टन बाल रखे गए हैं। दरअसल, मरने से पहले नाजी यहूदी और अन्य लोगों के बाल काट लेते थे ताकि उनसे कपड़े वगैरह बनाए जा सकें। इसके अलावा कैदियों के लाखों चप्पल-जूते और अन्य सामान भी म्यूजियम में रखे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed