{"_id":"608be47a8ebc3e59274e1c1d","slug":"maruti-wagon-r-cng-colours-maruti-suzuki-wagonr-s-cng-variant-gets-3-new-colours-maruti-wagon-r-cng-mileage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti WagonR: कंपनी ने कार के सीएनजी वेरिएंट को नए रंगों में उतारा, 32 किमी तक का देती है माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti WagonR: कंपनी ने कार के सीएनजी वेरिएंट को नए रंगों में उतारा, 32 किमी तक का देती है माइलेज
Fri, 30 Apr 2021 04:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki WagonR S-CNG : देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार WagonR (वैगनआर) के सीएनजी वेरिएंट को नई कलर स्कीम के साथ पेश किया है। अब यह कार तीन नए रंग में उपलब्ध होगी।
Maruti Suzuki WagonR new colours
- फोटो : Maruti Suzuki
कौन से हैं नए रंग
मारुति सुजुकी वैगनआर अब तक सिर्फ तीन नए रंगों में मिलती थी। जिसमें सॉलिड व्हाइट, सिल्की सिल्वर और मैग्मा ग्रे रंग शामिल थे। लेकिन अब यह कार ऑटम ऑरेंज, नटमेग और पूलसाइड ब्लू रंगों में भी उपलब्ध होगी। यानी अब मारुति की यह लोकप्रिय कार 6 रंगों में मिलेगी। खास बात यह है कि वैगनआर कार अपने शानदार परफॉर्मेंस के साथ ही केबिन के भीतर स्पेस के लिए भी जानी जाती है।

Maruti WagonR
जबरदस्त है बिक्री
बता दें कि साल 2021 में भारत की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में सभी मारुति सुजुकी की हैं। इसके अलावा हाल ही में इस कार ने तीन लाख यूनिट्स की बिक्री का मील का पत्थर छुआ है। 2021 की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार WagonR (वैगनआर) है। यह एक बजट कार है और उन लोगों की पसंद है जो एक प्रैक्टिकल और स्पेसियस कार का विकल्प ढूंढ रहे हैं। मारुति सुजुकी ने जनवरी के महीन में वैगनआर की 17,165 यूनिट्स बेचीं जो कि जनवरी 2020 में 15,232 यूनिट्स की तुलना में 13 फीसदी की बढ़ोतरी है।

WagonR
- फोटो : For Representation Only
इंजन और माइलेज
यह एक टॉलबॉय हैचबैक कार जिसे दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। पहला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 68 PS और 90 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 1.0-लीटर इंजन को फैक्ट्री फिटेड CNG के साथ भी पेश किया गया है जो 60 PS और 78 Nm का आउटपुट देता है। वैगनआर का पेट्रोल मॉडल 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और सीएनजी मॉडल 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देती है।

कीमत
मारुति सुजुकी वैगनआर के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.80 लाख रुपये है, जो 5.12 लाख रुपये तक जाती है। वहीं इसके सीएनजी मॉडल की कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.67 लाख रुपये तक जाती है।