Majedar Chutkule in Hindi: हमें अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते है, तो पूरा दिन अच्छा बीतती है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर हम खुश नहीं रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर हम हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। हम कहीं पर भी हंस सकते हैं। काॅमेडी फिल्म, मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। हम हंसने में इनकी मदद ले सकते हैं। हम आपको हर दिन हंसाने के लिए मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: चिंटू- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए, वकील ने दी गजब की सलाह, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
चिंटू- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए
वकील- क्यों?
चिंटू- वो पिछले 5 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही
वकील- एक बार फिर अच्छी तरह सोच लो। ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।
टप्पू ने पप्पू से पूछा - तू लड़की देखने गया था, क्या लड़की
पसंद नहीं आई? शादी क्यों तोड़ दी?
पप्पू - यार लड़की तो सुंदर थी लेकिन उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड
नहीं था...
टप्पू - तो?
पप्पू - जो आज तक किसी की न हो सकी, वो मेरी क्या होगी...
मैं तो शादी उसी लड़की से करूंगा जिसका ब्वॉयफ्रेंड हो!
कोयल ने कौवे से पूछा - तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला - बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
पतलू- भाई कहां जा रहे हो?
मोटू- यार सोना खरीदने जा रहा हूं।
सुना है सोने में भारी गिरावट आई है।
पतलू- तुझसे ऐसा किसने कहा?
मोटू- अरे कल ही न्यूज में सुना।
सोने में काफी गिरावट आई है।
पहले लोग 6 घंटे सोते थे अब मोबाइल फोन
के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।