फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: संतरे के छिलके से बना है ये इको-फ्रेंडली हैंडबैग, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 12 Jan 2022 04:47 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 12 Jan 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
food artist made a handbag of orange peel who eco friendly know about its price
संतरे के छिलकों से बना डाला शानदार हैंड बैग - फोटो : Instagram/@omar_sartawi

बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए अब समय आ गया है कि हम रीसाइकिल चीजों को उपयोग में लाए। इन चीजों को हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं।  इसी को ध्यान में रखते हुए जॉर्डन के एक फूड आर्टिस्ट ने संतरे के छिलके का उपयोग करके एक शानदार हैंड बैग तैयार किया है। इस आर्टिस्ट का नाम उमर सरतावी है और ये एक मॉलीकूलर गैस्ट्रोनोमिस्ट भी है। इस तरह के हैंडबैग बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि ये उत्पाद पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुकूल हैं। ये इको-फ्रेंडली बैग अनोखे तरीके से तैयार किए जाते हैं। इसे बनाने के लिए पहले ढेर सारे संतरे के छिलके खरीदे जाते हैं। इसके बाद लगभग इन छिलकों को दो सप्ताह तक अलग-अलग तरीकों से बेसिक मैटेरियल तैयार किया जाता है। इसके बाद मैटेरियल को डिजिटल फैब्रिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से मनचाहे डिजाइन में ढाल लिया जाता है। इसके बाद लेजर का उपयोग करके बनाए गए डिजाइनों को अलग-अलग काट लिया जाता है। 

food artist made a handbag of orange peel who eco friendly know about its price
संतरे के छिलकों से बना डाला शानदार हैंड बैग - फोटो : Instagram/@omar_sartawi
बैग के अलावा अन्य चीजे भी बनाते हैं उमर 
 
उमर केवल इस तरह के हैंड बैग्स ही नहीं बनाते हैं। उन्होंने बताया कि "वे इसके अलावा ढेर सारी ऐसी चीजों पर काम कर रहे हैं जो दैनिक जीवन में उपयोग होती हैं।

यहां देखें वीडियो-

View this post on Instagram

A post shared by o m a r | ع م ر (@omar_sartawi)

food artist made a handbag of orange peel who eco friendly know about its price
संतरे के छिलकों से बना डाला शानदार हैंड बैग - फोटो : Instagram/@omar_sartawi

अभी हमने ऑबर्जिन लेदर से मास्क और टेंट डिजाइन किए हैं। हम वर्तमान में जिन चीजों पर काम कर रहे हैं उनमें फलों और सब्जियों के छिलके को नए तरीकों से संसाधित करना, पर्यावरण के अनुकूल सामग्री के रूप में उपयोग करना और ऐसे उत्पाद तैयार करना जो लोगों के लिए उपयोगी हो। हम आधुनिक तकनीक का उपयोग करके आधुनिक डिजाइन के साथ असाधारण उत्पाद बना सकते हैं। अभी मैं इस तकनीक का उपयोग करके फैशन, हैंड बैग्स और फर्नीचर में इस्तेमाल कर रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
food artist made a handbag of orange peel who eco friendly know about its price
संतरे के छिलकों से बना डाला शानदार हैंड बैग - फोटो : Instagram/@omar_sartawi

उमर ने इस शानदार हैंडबैग की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे देखकर हर कोई इनके काम को पसंद कर रहा है। लोग इनके उत्पादों को खरीदने के इच्छुक भी हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे उत्पाद ज्यादा से ज्यादा बनने चाहिए, जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो और प्राकृतिक संसाधनों को ज्यादा से ज्यादा बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
food artist made a handbag of orange peel who eco friendly know about its price
संतरे के छिलकों से बना डाला शानदार हैंड बैग - फोटो : Instagram/@omar_sartawi

हालांकि, उमर ने इन उत्पादों की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इन उत्पादों को कीमत लाखों में होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed