फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Knowledge News: ये प्रसिद्ध मुस्लिम शासक रोज पीता था गंगाजल, मानता था स्वर्ग का पानी

Wed, 12 Jan 2022 03:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
this mughal ruler used to drink ganga river water gangajal daily believed ganga river water of heaven
ये मुस्लिम शासक रोज पीता था गंगाजल - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में गंगा को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। भारत में गंगा नदी को माता कहा जाता है और लोग गंगा मां कहकर पुकारते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान मात्र से सभी पाप धुल जाते हैं और गंगजल को अमृत माना जाता है। यह सदियों से चला रहा है। कहा जाता है कि गंगा का पानी पीने से इंसानों की कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं।



हिंदू धर्म के अलावा गंगा नदी का दूसरे धर्मों के लोग भी सम्मान करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि गंगा नदी के जल को मुगल शासक पवित्र मानते थे। एक मुगल शासक हमेशा गंगा नदी का पानी पीता था और गंगा नदी के पानी को स्वर्ग का पानी मानता था। इस मुगल शासक का नाम अकबर था। अबुल फजल की किताब 'आइन-ए-अक़बरी' में यह बड़ी बात कही गई है। किताब में कहा गया है कि अकबर गंगा नदी का पानी पीता था। 

this mughal ruler used to drink ganga river water gangajal daily believed ganga river water of heaven
ये मुस्लिम शासक रोज पीता था गंगाजल - फोटो : Pixabay

मुगल शासक अकबर आगरा और फतेहपुर सीकरी में निवास करता था, तो उसके पीने के लिए यूपी के सोरों से गंगाजल लाया जाता था। अकबर ने जब लाहौर को राजधानी बना लिया, तो पीने के लिए हरिद्वार से गंगा पानी जाने लगा। दिल्ली और आगरा में ऋषिकेश और हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए कई घुड़सवारों की तैनाती की गई थी। 

this mughal ruler used to drink ganga river water gangajal daily believed ganga river water of heaven
ये मुस्लिम शासक रोज पीता था गंगाजल - फोटो : Pixabay

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकबर घर पर और यात्रा के दौरान गंगाजल ही पीता था। गंगाजल लाने के लिए नदी के किनारे अपने सबसे भरोसे मंद लोगों को तैनात किया था। अकबर के लिए जार को सीलबंद कर पानी लाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता था कि उसमें कोई जहर न मिला सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this mughal ruler used to drink ganga river water gangajal daily believed ganga river water of heaven
ये मुस्लिम शासक रोज पीता था गंगाजल - फोटो : Pixabay


गंगा जल का मानता था स्वर्ग का पानी

अकबर के लिए जो खाना बनाया जाता था उसमें यमुना और चेनाब नदी के पानी का इस्तेमाल होता था, लेकिन इसमें भी गंगा जल जरूर मिलाया जाता था। अकबर के अलावा उससे पहले बाबर और हुमायूं गंगा जल पसंद करते थे। वह गंगा जल को आब-ए-हयात यानी स्वर्ग का पानी मानते थे।  

विज्ञापन
this mughal ruler used to drink ganga river water gangajal daily believed ganga river water of heaven
ये मुस्लिम शासक रोज पीता था गंगाजल - फोटो : Pixabay

जानिए क्या थी वजह

कुछ लोग मुगल शासकों के गंगा जल पीने के पीछे कई वजह बताते हैं। उनका कहना है गंगा नदी का पानी लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि गंगा जल में बैक्टीरिया भी नहीं पनपते हैं। लैब टेस्ट में यह साबित हो चुका है कि गंगा जल में कई ऐसे तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं। इनके चलते गंगा का पानी खराब नहीं होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed