Flight Bomb Threat: जहाज में यात्रा करते समय कोई शख्स चिल्लाए कि धमाका होगा, तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी? अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। उड़ान के दौरान एक महिला ने हवाई जहाज में अपने कपड़े उतार दिए और इधर-उधर दौड़ने लगी। इसके साथ ही महिला हवाई जहाज में जोर जोर से धार्मिक नारे लगा रही थी और कह रही थी कि धमाका होगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
यह पूरा मामला जेट 2 विमान कंपनी के एक हवाई जहाज का है जो लारनाका से मैनचेस्टर से जा रहा था। जहाज में कपड़े उतारकर धार्मिक नारे लगाने वाली महिला दावा कर रही थी कि हवाई जहाज में विस्फोटक है। महिला के जहाज में बम होने के दावे के बाद सभी यात्री डर गए। महिला कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रही थी और उसने दो बार ऐसा किया, लेकिन विमान में मौजूद एक शख्स ने महिला को पकड़ लिया।
2 of 5
उड़ते जहाज में महिला ने उतार दिए कपड़े
- फोटो : Pixabay
महिला को काबू में करने वाले शख्स का नाम फिलिप ओ ब्रायन है जिनकी उम्र 35 साल है। विमान में उन्होंने क्रू मेंबर्स की महिला को पकड़ने में मदद की। जहाज में हंगामा करने वाली महिला की उम्र 30 साल है। उसने आरोप लगाया था कि जेट 2 के जहाज में बम है और बच्चों को कहा था कि मौत के लिए तैयार रहो।
3 of 5
उड़ते जहाज में महिला ने उतार दिए कपड़े
- फोटो : Pixabay
महिला का दावा है कि उसके माता-पिता आतंकी संगठन ISIS सदस्य थे। महिला के बवाल मचाने के बाद जहाज को डायवर्ट कर पेरिस में उतारा गया जिसके बाद महिला को सुरक्षा अधिकारी पूछताछ के लिए पकड़कर ले गए। महिला को पकड़ने वाले फिलिप ओ ब्रायन की एक ड्रेनेज फर्म है और वह सुरक्षाकर्मी के तौर पर पहले काम करते थे।
4 of 5
उड़ते जहाज में महिला ने उतार दिए कपड़े
- फोटो : Pixabay
इस जहाज में वह अपने परिवार के साथ थे जिनमें उनकी पत्नी और बच्चे शामिल थे। ओ ब्रायन ने बताया कि जहाज में सबकुछ सामान्य था। इसी दौरान एक महिला कपड़े उतार कर सीटों के बीच बनी जगह में आकर चिल्लाने लगी। महिला धार्मिक नारे लगाते हुए कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रही थी।
5 of 5
उड़ते जहाज में महिला ने उतार दिए कपड़े
- फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि जहाज में यात्रा कर रहे यात्री डर गए थे और चिल्ला रहे थे। फ्लाइट कंपनी ने भी इस बात की पुष्टि की है। कंपनी ने इस हालात को संभालने के लिए अपने कर्मचारियों को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि यह मामला बीते 9 अगस्त का है। महिला ने बताया है कि अगर वह ऐसा नहीं करती, तो फ्लाइट में धमाका होता।