जर्मनी के बेन्शेम शहर में फायर फाइटर्स को फोन पर एक अजीबोगरीब सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि एक चूहा सीवर के ढक्कन में फंसा हुआ है, उसे आपके मदद की जरूरत है। चूहे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया।
एक चूहे की जान भी कीमती होती है तभी तो मेनहोल में फंसे चूहे को बचाने के लिए फायर फाइटर्स की पूरी टीम जुट गई। चूहे के पिछले दो पैर और कूल्हे का हिस्सा सीवर के ढक्कन में बने छेद से बाहर निकलते वक्त फंस गया। वह न तो बाहर निकल पा रहा था और न ही अंदर जा पा रहा था।
फायर फाइटर्स की टीम की मदद से सीवर से ढक्कन को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद ढक्कन के छेद में फंसे चूहे को निकाला गया। इसके बाद चूहे को वापस उसी मेनहोल में छोड़ दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आसपास के लोगों ने कई तस्वीरें खीचीं और वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
इनमें से एक वीडियो व कुछ तस्वीरें एनिमल रेस्क्यू टीम के फेसबुक पेज Berufstierrettung Rhein Neckar पर अपलोड की गई है। इस पोस्ट पर अब तक सैकड़ों लोग कमेंट कर चुके हैं। एनिमल रेस्कूयर Michael Sehr ने बताया कि इस चूहे के पिछले दो पैर सीवर में फंसे हुए थे।
बहुत से लोग एनिमल केयर की तारीफ कर रहे हैं। बहुत से लोग कह रहे हैं कि एक ऐसे जानवर को बचाया है जिसे जानबूझकर मारा जाता है। चूहे के लिए इतना बड़ा बचाव अभियान चलाने को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाया तो वही कुछ लोगों ने तारीफ भी की है। अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो।