फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: मछुआरे को तालाब में मिला जिन्दा डायनासोर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Mon, 21 Mar 2022 11:50 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 21 Mar 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
Fisherman Found Live Dinosaur in Pond See Viral Social Media Photos
मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

आमतौर पर कई लोग मछली पकड़ने का शौक रखते हैं और अक्सर झील में या तालाब में मछली पकड़ने जाते हैं। कई बार इस दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बाद पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल, कनाडा के एक मछुआरे के साथ झील में मछली पकड़ते समय कुछ ऐसा हुआ, जिससे रातों रात उसकी किस्मत बदल गई। मछली पकड़ते हुए उन्होंने एक विशालकाय दुर्लभ जीव को पकड़ा, जिसे देख कर सब हैरान रह गए हैं। कनाडा के यीव्स बाइसन ने कभी सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि एक दिन मछली पकड़ते समय उनके साथ कुछ ऐसा होगा कि उनकी जिंदगी ही बदल जाएगी। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद से यीव्स बाइसन की हर तरफ चर्चा हो रही है। अचंभित करने वाली बात तो ये है कि ये जीव कोई साधारण जीव नहीं है।

Fisherman Found Live Dinosaur in Pond See Viral Social Media Photos
मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

यीव्स बाइसन ने शायद ही ऐसा सोचा होगा कि एक मछली पकड़ने का काम उनकी जिन्दगी को पूरी तरह बदल कर रख देगा। कनाडा के बाइसन ब्रिटिश कोलंबिया में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान झील में मछली पकड़ते हुए उन्होंने एक ऐसे विशालकाय दुर्लभ जीव को पकड़ा, जिसे देख कर सभी हैरान हैं। 

Fisherman Found Live Dinosaur in Pond See Viral Social Media Photos
मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ब्रिटिश कोलंबिया की झील में बाइसन ने लगभग 10 फीट का स्टरजियन पकड़ा। दरअसल, स्टरजियन को 'जिन्दा डायनासोर' भी कहा जाता है। बाइसन ने बताया कि अब तक उन्होंने जितने भी स्टरजियन देखे हैं उनमें से ये वाला अब तक का सबसे बड़ा स्टरजियन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fisherman Found Live Dinosaur in Pond See Viral Social Media Photos
मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
इस 'जिन्दा डायनासोर' का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इस वीडियो में बाइसन मछली के साथ संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Fisherman Found Live Dinosaur in Pond See Viral Social Media Photos
मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ मछली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

साथ ही वीडियो में बाइसन ने बताया कि इस दुर्लभ मछली की लंबाई लगभग 10 फीट है और इसका वजन करीब 250 किलोग्राम का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed