Nasa Aliens Alert: नासा के वैज्ञानिक ने किया बड़ा दावा, एलियंस से जल्द हो सकती है इंसानों की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा के पूर्व चीफ वैज्ञानिक जिम ग्रीन ने बताया कि धरती से अलग ग्रह पर जीवन है और इंसान वास्तव में चौंकाने वाली खोज के करीब पहुंच चुका है। जिम ग्रीन ने अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में 40 साल तक काम किया है। जिम के नाम पर एक उल्कापिंड का भी नाम रखा गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका मानना है कि उनके जीवन काल में एलियन जीवन की खोज पूरी हो जाएगी। उनका कहना है कि हम तेजी से प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी गैलक्सी में ग्रह बहुत ज्यादा है, बल्कि सितारों की संख्या कम है।
उन्होंने कहा कि हमारी गैलेक्सी में कई हमारी धरती जैसे ग्रह हैं जहां पर सूरज की रोशनी पड़ती होगी। उनका कहना है कि वहां पर पानी भी हो सकता है। वह मानते हैं कि न सिर्फ तरल रूप में बल्कि जमी हुई या वाष्प के तौर पर भी वो चीजें अवश्य हैं जिनको जीवन के लिए जरूरी माना जाता है।
नासा के पूर्व चीफ वैज्ञानिक ने कहा कि हम ऐसे ग्रह की तलाश कर रहे हैं जहां पर जीवन के पनपने लायक स्थितियां हों। नासा के नए जेम्स वेब टेलीस्कोप ने भी दूर स्थित ग्रहों की तस्वीरें ली हैं। जेम्स वेब टेलीस्कोप ने उनकी जांच करने में वैज्ञानिकों की मदद की है जिससे वहां के वातावरण के बारे में जानकारी मिल पा रही है।