एलन मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सिंगर ग्रिम्स ने अपने डिजिटल आर्ट कलेक्शन की नीलामी की। यह नीलामी ऑनलाइन हुई और महज 20 मिनट में एलन की गर्लफ्रेंड की डिजिटल कलाकृतियां 42.40 करोड़ रुपये में बिक गई। इस कलेक्शन को ग्रिम्स ने वॉरनिम्फ नाम दिया है और उन्होंने इसमें दिखाया है कि कैसे एक एंजेल बच्चा मंगल ग्रह की रक्षा कर रहा है।
Elon Musk: सिर्फ 20 मिनट में बिकी एलन मस्क की गर्लफ्रेंड की डिजिटल कलाकृतियां, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी आर्टवर्क को नॉन फंजिबल टोकंस (NFT) के रूप में बेचा गया। ग्रिम्स ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने महज 20 मिनट में 10 कलाकृतियों को 42.40 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
ये है दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ, महज एक ग्राम के लिए चुकाना पड़ सकता है अरबों रुपये
एक डिजिटल आर्टवर्क में बच्चा बैठा दिखाई दे रहा है जो मंगल ग्रह की रखवाली कर रहा है। इस आर्टवर्क को 10 मिनट में 2.19 करोड़ में बेच दिया गया था। ग्रिम्स ने इस पूरे कलेक्शन का काम अपने भाई ग्रिम्स के साथ किया था।
NFT drop in 20 mins 🧚🏻♀️ pic.twitter.com/LChtcudm1O
एक अन्य कलाकृति में एक बच्चे की पंख लगे हुई आकृति शामिल थी। ग्रिम्स को कुछ को अपने नए म्यूजिक के लिए लगाया था। ग्रिम्स ने कहा कि वो अपनी कमाई का कुछ हिस्सा कार्बन नॉन प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन में देना चाहती है, जो कार्बन को कम करने का काम करते हैं।
आखिर दवाइयों के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल रंग की पट्टी? खरीदते समय दें विशेष ध्यान
ग्रिम्स ने डेथ ऑफ ओल्ड का आखिरी टुकड़ा 2.92 करोड़ रुपये में नीलाम किया। डिजिटल कॉमिक आर्टिस्ट क्रिस ने फरवरी में नियोन कैट को करीबन 4.38 करोड़ रुपये में नीलाम किया था।
भारत का वो सबसे पुराना कुआं, जिसके अंदर बनी है एक लंबी सुरंग