दुनिया में तरह-तरह के जीव-जंतु हैं, जो अपनी अलग-अलग खूबियों के कारण जाने जाते हैं। एक ऐसी ही मछली है, जिसकी खूबियां जानकर हर कोई चौंक जाता है। दरअसल, यह मछली बिजली पैदा करती है। इसे अमेरिका के टैनेस्सी राज्य में 'चट्टानूगा' इक्वेरियम में रखा गया है। खास बात ये है कि इस मछली से उत्पन्न बिजली से इक्वेरियम में रखा एक क्रिसमस ट्री भी रोशन हो जाता है।
800 वोल्ट के झटके देने वाली वो मछली, जिसकी बिजली से रोशन हो रहा क्रिसमस ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह मछली है इलेक्ट्रिक ईल, जिसे मिगुएल वाटसन नाम दिया गया है। इन दिनों यह मछली सोशल मीडिया पर छाई हुई है। चूंकि क्रिसमस आने वाला है, इसलिए इस मौके पर इक्वेरियम के अंदर भी एक क्रिसमस का छोटा पेड़ लगाकर इसे लाइट्स और गिफ्ट्स से सजाया गया है और इन लाइट्स को इलेक्ट्रिक ईल अपनी बिजली से रोशन करती है।
दरअसल, इक्वेरियम के अंदर एक खास तरह का सेंसर लगाया गया है। जब भी ईल बिजली उत्पन्न करती है तो सेंसर उसे क्रिसमस ट्री पर लगे लाइट्स और साउंड सिस्टम तक पहुंचा देता है, जिससे लाइट्स जलने लगती है और साउंड सिस्टम बज उठते हैं।
यह मछली बिजली तभी उत्पन्न करती है जब वह खाने की तलाश करती है या उत्तेजित होती है। आमतौर पर एक इलेक्ट्रिक ईल 10 वोल्ट जितनी बिजली पैदा करती है, लेकिन अगर वह पूरी क्षमता से ऐसा करे तो वह 800 वोल्ट तक की बिजली उत्पन्न कर सकती है।
ICYMI, here's a video of yours truly attempting to use my discharges to power the lights on a Christmas tree. (SPOILER ALERT ::: Of course I pull it off. My phenomenal cosmic — well, bio-electric — power is basically limitless.) pic.twitter.com/g4r5JPHWoH