फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Planet: वैज्ञानिकों ने खोजा अनोखा ग्रह, इस पर धरती से ज्यादा है लोहा, जानिए इसके बारे में रोचक बातें...

Sun, 24 Sep 2023 03:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 03:08 PM IST
विज्ञापन
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found orbiting nearby star
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found - फोटो : NASA

New Planet: ब्रह्मांड को समझने के लिए वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं। इस दौरान वह कई हैरान करने वाली खोज करते हैं। अब उन्होंने एक ऐसे ग्रह को खोजा है जो पूरा ठोस लोहे बना हुआ है। यह ग्रह लगभग धरती के बराबर है, जिसका नाम ग्लीज 367बी (Gliese 367b) है। यह एक अल्ट्राशॉर्ट पीरियड (USP) ग्रह है, जिसका मतलब होता है यह अपने सूरज यानी तारे का सिर्फ 7.7 घंटे में एक चक्कर लगा लेता है। 

अभी तक वैज्ञानिकों ने 5 हजार से अधिक एक्सोप्लैनेट की खोज की है। इनमें 200 अल्ट्राशॉर्ट पीरियड ग्रह हैं। ग्लीज 367बी धरती से दोगुना ज्यादा घनत्व वाला ग्रह है। सबसे अनोखी बात यह है कि इस ग्रह के अंदर सिर्फ लोहा ही लोहा भरा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके अंदर शुद्ध लोहा भरा है। इसको तहाय के नाम से भी बुलाया जाता है। आइए जानते हैं इस अनोखे ग्रह के बारे में दिलचस्प बातें...

Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found orbiting nearby star
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found - फोटो : NASA

वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) की मदद से खोजा है। इसके बाद इस पर अध्ययन चल रहा है। द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में नया अध्ययन प्रकाशित हुआ है। 
 
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found orbiting nearby star
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found - फोटो : NASA

यूनिवर्सिटी तूरीन की पीएचडी छात्र और इस पर अध्ययन करने वाली वैज्ञानिक एलिजा गोफो ने जानकारी दी कि ग्लीज 367बी के दो भाई ग्रह भी हैं। यह दोनों भी USP ग्रह हैं, जो उसी तारे का 11.4 और 34 दिन में चक्कर लगाते हैं। TESS की मदद से वैज्ञानिकों ने दो साल पहले इस ग्रह को खोज की थी। इसके तारे का नाम ग्लीज 367 है, जो एक रेड ड्वार्फ है। जिस तरह हमारा सूरज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found orbiting nearby star
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found - फोटो : NASA

वैज्ञानिकों ने हाई-एक्यूरेसी रेडियल वेलोसिटी प्लैनेट सर्चर (HARPS) स्पेक्ट्रोग्राफ की मदद से इस ग्रह का वजन और रेडियस नापा था। तब जानकारी मिली की ग्लीज धरती के आकार का 72 प्रतिशत है। मतलब धरती से सिर्फ थोड़ा सा छोटा है और धरती के वजन से 55 फीसदी है, लेकिन घनत्व दोगुना अधिक है यानी इसकी सतह के नीचे लेयर्स कम हैं।

Water on Moon: चांद पर पानी को लेकर नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

विज्ञापन
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found orbiting nearby star
Earth-sized ‘metal planet’ made from solid iron found - फोटो : NASA

सबसे खास बात यह है कि इस ग्रह की कोई बाहरी परत नहीं है। इसका कोर बहुत घना है और यह पूरी तरह लोह से बना हुआ है। इसके चारों तरफ सिलिकेट से भरा मैंटल है। हालांकि इसका कोई क्रस्ट नहीं है। एक तरह का प्रोटोप्लैनेट है और इसकी बाहरी परत समाप्त हो चुकी है। इसके बाद ऊपर तक मैंटल है, जो सख्त हो चुकी है। 

Ajab-Gajab: 80 साल पुरानी फोटो में मिला टाइम ट्रैवल का ऐसा सबूत! हैरत में पड़े लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed