फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: 80 साल पुरानी फोटो में मिला टाइम ट्रैवल का ऐसा सबूत! हैरत में पड़े लोग

Fri, 22 Sep 2023 05:42 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 22 Sep 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
time travel photo man talking on phone 80 year old picture clicked in 1943 world war
time travel - फोटो : Facebook/Gamlar ljósmyndir

Man Talking On Phone Time Travel Photo: टाइम ट्रैवल को लेकर अब तक कई बार अलग-अलग तरह के दावे किए गए हैं। दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो टाइम ट्रैवलिंग करने की बात कहते हैं, लेकिन हकीकत क्या है इसके बारे में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे लोग टाइम ट्रैवल के सबूत मानते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर कुछ ऐसा सामने आया है जिसकी वजह से इन दिनों टाइम ट्रैवल की चर्चा बढ़ गई है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो ये दावा कर रही है कि टाइम ट्रैवल सच में होता है। हालांकि सोशल मीडिया और विदेशी मीडिया के बीच वायरल हो रही इस विचित्र तस्वीर को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो कितने सच हैं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

time travel photo man talking on phone 80 year old picture clicked in 1943 world war
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में एक फेसबुक ग्रुप में एक विचित्र तस्वीर शेयर की गई थी। आइसलैंड देश से जुड़े फेसबुक ग्रुप की ये तस्वीर आज भी काफी चर्चा में है। इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें एक ऐसा शख्स मौजूद है, जो समय यात्री (टाइम ट्रैवलर) हो सकता है।

time travel photo man talking on phone 80 year old picture clicked in 1943 world war
anti universe, time travel - फोटो : istock
इस दावे के पीछे का आधार ये बताया जा रहा है कि ये शख्स साल 1943 में मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। वो भीड़ के बीच खड़ा है और सबसे अलग हरकत कर रहा है। तस्वीर में लग रहा है कि वह शख्स खड़े होकर फोन पर बात कर रहा है, जबकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये तस्वीर 1943 के आइसलैंड के Reykjavík की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
time travel photo man talking on phone 80 year old picture clicked in 1943 world war
time travel - फोटो : Facebook/Gamlar ljósmyndir)
ये तस्वीर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की बताई जा रही है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि इस भीड़भाड़ में सैनिक इधर-उधर आते-जाते दिख रहे हैं। वहीं कोने में एक दुकान की दीवार से लगकर एक शख्स खड़ा है, जिसने हाथों को कान पर रखा है, जिसे देखकर बिल्कुल ऐसा ही लग रहा है कि वह फोन पर बात कर रहा है।
 
विज्ञापन
time travel photo man talking on phone 80 year old picture clicked in 1943 world war
anti universe, time travel - फोटो : istock
इस रहस्यमयी शख्स के चेहरे पर चिंता की हल्की सी झलक भी देखने को मिल रही है। इस फोटो में कई अमेरिकी सैनिक सड़क से गुजरते दिख रहे हैं और कुछ आइसलैंड की कड़कड़ाती ठंड से निपटने के लिए ट्रेंच कोट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वहां कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े हैं। हालांकि इस तस्वीर के पीछे का रहस्य बरकरार है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed