Dussehra 2024: दशहरा का पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयादशमी कहा जाता है। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भगवान श्रीराम ने दशमी तिथि को अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में वियजादशमी का विशेष महत्व है। इस दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस मौके पर हम आपको रामायण से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में हर किसी की जानने की जिज्ञासा रहती है।
Dussehra: इस गुफा में आज भी रखा है रावण का शव, दशानन का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, जानिए क्या है रहस्य
एक शोध के मुताबिक, लगभग 50 ऐसे स्थान हैं जिनसे रामायण का संबंध है। इस शोध में बताया गया है कि श्रीलंका में स्थित एक पहाड़ी में बनी गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित है। यह गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में मौजूद है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैगला के जंगलों में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रावण का शव रखा गया है। रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है जिस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है। इसकी वजह से हजारों सालों से वो वैसा का वैसा ही दिखता है।
श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर ने यह शोध किया है। इस शोध के मुताबिक, जिस ताबूत में रावण का शव रखा गया है वो 18 फीट लंबे और 5 फीट चौड़ा है। यह भी बताया जाता है इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं।
Black Hole: आखिर क्या है ब्लैक होल और कैसे बनता है? जिसके अंदर जाने पर प्रकाश भी नहीं आ पाता है बाहर
मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद उसके शव को विभीषण को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में रावण का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव वैसे ही छोड़ दिया।
Optical Illusion: कूदने वाली रस्सी को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 11 सेकेंड में खोज सकते हैं?