भारत में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं। ऊंचे पहाड़, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत झरने किसी का मन मोह सकते हैं। भारत में कई खूबसूरत झरने हैं जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इन्हीं खूबसूरत झरनों में शामिल है गोवा में 1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित दूधसागर झरना। यह भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है। इस झरने से बहता पानी दूध की तरह सफेद दिखता है। इसलिए इस झरने का नाम दूधसागर रखा गया है।
दूधसागर झरने के बीच से निकली ट्रेन, दिखा अद्भुत नजारा, रेलवे ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रालय की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा कि झरने से मंडोवी नदी का पानी गिर रहा है जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है। वीडियो में दूधसागर झरने में दूध की तरह सफेद पानी तेजी से गिरता दिख रहा है। मानसून के दौरान झरने में पानी का बहाव तेज हो जाता है।
मंडोवी नदी के पश्चिमी घाटों से पणजी तक जाते समय बीच में दूधसागर जलप्रपात पड़ता है। यह खूबसूरत झरना भगवान महावीर सेंचुरी और मोलम नेशनल पार्क में स्थित है। मंडोवी नदी कर्नाटक के बेलगावी से निकलती है और गोवा की राजधानी पणजी होते हुए अरब सागर में जाकर मिल जाती है। दूधसागर झरना भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपात में शामिल है। इसकी ऊंचाई 310 मीटर है।
देखें वीडियो....
इससे पहले भी रेलवे ने दूधसागर वाटरफॉल का वीडियो शेयर किया था। उस समय भारी बारिश की वजह से दूधसागर वाटरफॉल पर ट्रेन को रोक दिया गया था। रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए वीडियो में दिख रहा था कि मंडोवी नदी पर वाटरफॉल से बड़ी मात्रा में पानी गिर रहा था और जैसे लगा रहा था कि चारों तरफ धुंआ ही धुंआ है। रेलवे द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो बेहद खूबसूरत है।