कुत्ते वफादार होते हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन कुत्ते ऐसा भी करते हैं ये किसी ने नहीं देखा होगा। अभी कुछ दिनो पहले एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक की मौत पर फफक फफक कर रो रहा था। उसी तरह ये कुत्ता भी है इसके बड़े भाई की मौत एक कार एक्सीडेंट में हो गई उसके बाद इस कुत्ते ने जैसा किया वो वाकई दिल दहला देगा।
मामला नार्थ इस्ट थाइलैंड का है जहां एक कुत्ता कार एक्सीडेंट में मारा गया और कुछ देर तक रोड के किनारे पड़ा रहा। किसी ने उसे कपड़े में लपेटकर एक खाली जगह पर छोड़ दिय़ा।
फिर उसके बड़े भाई ने रो-रो रोकर मुंह के सहारे कब्र खोदी और मरे हुए भाई के अंतिम संस्कार के लिए उसके उपर मिट्टी डालनी शुरू कर दी। फिर जो हुआ उसे आप वीडियो मे देखिए अगली स्लाइड में।
क्या आपने कभी जानवरों को शोक मनाते देखा है? नहीं देखा होगा। इसे देखकर किसी का भी दिल झट से पिघल सकता है।