फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायनासोर या तो बहुत बड़े होते थे, या फिर छोटे, जानिए इसके पीछे की वजह

Sat, 27 Feb 2021 08:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 27 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Dinosaurs were either humongous or tiny unlike modern animals know causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

15 करोड़ सालों तक दुनिया पर राज करने वाले डायनासोर में या तो बहुत बड़ी प्रजाति के जीव थे, या फिर आकार में बेहद ही छोटे थे। ऐसे में इस अंतर के सच को जानने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने शोध किया। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि डायनासोर ने छोटी शत्रु प्रजातियों को बाहर कर अपने आसपास की पारिस्थितिकी में बदलाव किया था।

Dinosaurs were either humongous or tiny unlike modern animals know causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में डायनासोर पर हुआ ये अध्ययन साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। डायनासोर के समुदाय में किशोरों यानी टीनेजर्स का बहुत भरमार हुआ करता था। यानी किशोर डायनासोर अपनी प्रजाति में सबसे अधिक हिस्से में थे। इतना ही नहीं किशोर डायनासोर की अधिक जनसंख्या का समुदाय के लिए स्रोतों पर बहुत अधिक असर होता था।

Dinosaurs were either humongous or tiny unlike modern animals know causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूरे मेसोजोइक काल में जो 25 करोड़ साल से लेकर 6.6 करोड़ साल पहले तक का समय था, उस दौरान एक टन से अधिक भार के शरीर वाले डायनासोर की प्रजातियां 160 किलो से कम की प्रजातियों के मुकाबले बहुत ज्यादा थीं। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का ये भी मत है कि विशाल डायनासोर का जीवन छोटे अंडों में से शुरू होता था, बड़े होने के दौरान वे अलग अलग स्रोतों का उपयोग करते होंगे जिससे उन्होंने अपने पारिस्थितिकी की अधिक जगह घेरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinosaurs were either humongous or tiny unlike modern animals know causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वैज्ञानिकों की इस मत की जांच के लिए शोधकर्ताओं ने दुनियाभर के जीवाश्मों आंकड़ों का अध्ययन किया, जिसमें 550 से ज्यादा डायनासोर प्रजातियां शामिल थीं। उन्होंने पाया कि मध्यम आकार के मांसाहारी की मौजूदगी में अंतर हर समुदाय में था, जिसमें टी रेक्स जैसे शिकारी जीव थे। इस अंतर को पाटने का काम युवा या किशोर डायनासोर करते थे। जूरासिक समुदाय में यह अंतर कम था, तो क्रिटेशियस समुदाय में यह अंतर बड़ा हो गया था।

विज्ञापन
Dinosaurs were either humongous or tiny unlike modern animals know causes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने जीवाश्म रिकॉर्ड के आधार पर एक समय के युवा विशाल डायनासोर के भार का गुणा हर साल संभावित बचने वालों की संख्या से किया। ऐसे में दोनों कालों का वह अंतर खत्म हो गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि डायनासोर पर भी पारिस्थितिक पहलुओं को लागू करना अहम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed