इलेक्ट्रिक कारों की चर्चा हो तो दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) का जिक्र हो ही जाता है। टेस्ला की कारों में मिलने वाली पावरफुल बैटरी इसे काफी ज्यादा ड्राइविंग रेंज से लैस कर देती है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े कार बाजार चीन में टेस्ला की कारों को Hongguang MINI EV से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में शामिल हो गई है। आखिर इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में ऐसी क्या खासियत है कि यह टेस्ला की कारों से मुकाबला कर रही है। यहां जानते हैं इस मिनी ईवी की सारी डिटेल्स।
टेस्ला को कड़ी चुनौती
2 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
टेस्ला के पास इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी की दुनिया में एक बड़ी बढ़त है और चीन के बाजार में भी इसने मजबूती के साथ पैर जमाए हुए हैं। टेस्ला की Model 3 इलेक्ट्रिक कार सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। टेस्ला इस कार को अपनी शंघाई प्लांट में तैयार करती है, जो कंपनी का अमेरिका के बाहर पहला प्लांट है। हालांकि टेस्ला के दीवानों की संख्या बहुत बड़ी है और इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए Model 3 हजारों एक पसंदीदा विकल्प है। लेकिन Hongguang MINI EV बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है और टेस्ला को कड़ी चुनौती दे रही है।
बैटरी और रेंज
3 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
Hongguang MINI के साइज और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह ताकतवर टेस्ला के सामने कहीं नहीं ठहरती है। कार निर्माता का दावा है कि Hongguang MINI कार की टॉप स्पीड 170 किलोमीटर है और फुल चार्जिंग पर यह सिर्फ 120 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह ईवी हाईव पर सफर के लिए उपयुक्त नहीं है। इस ईवी में एक 13 kWh बैटरी पैक मिलता है जिसे बहुत कम समय में दोबारा चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है। और कार का केबिन स्पेस के बारे में बताने के लिए भी बहुत ज्यादा नहीं है।
कार की साइज
4 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
Hongguang MINI के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,917 mm, चौड़ाई 1,492 mm और ऊंचाई 1,621 mm है। इसके साइज को ठीक से समझने के लिहाज से तुलना करें तो भारत में बिकने वाली हैचबैक कार Alto की लंबाई 3,455 mm, चौड़ाई 1,515 mm और ऊंचाई 1,475 mm है।
कीमत
5 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
लेकिन जो बात Hongguang MINI ईवी को सबसे खास बनाती है वह है इसकी कम कीमत। Hongguang MINI ईवी चीन के बाजार में 28,800 युआन से लेकर 38,800 युआन की कीमत पर उपलब्ध है। यह लगभग 4,112 डॉलर और 5,540 डॉलर है। और भारतीय मुद्रा के अनुसार यह कीमत 3 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक है।