आसमान से जब बारिश होती है तो ओले, पत्थर और मछलियों तक की बरसात होती है। मगर, कुछ ऐसे ग्रह भी हैं जहां इन सब चीजों की तो नहीं, लेकिन हीरों की बरसात होती है। जी हां! हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं, लेकिन हम कुछ ही ग्रहों के बारे में जानते हैं। इन ग्रहों में मंगल, बृहस्पति, शनि, बुध और शुक्र के बारे में ही ज्यादा जानते हैं। वहीं कुछ ऐसे ग्रह होते हैं जिनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। अगर हम इन ग्रहों के बारे में जानेंगे तो ये दूसरे ग्रहों से काफी अलग और खास हैं। इन ग्रहों पर जो मौसम है वो भी बाकी ग्रहों से अलग होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां बारिश भी हीरों की होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इन ग्रहों के अंदरूनी हिस्सों में वातावरणीय दबाव काफी अधिक है। ये ग्रह नेपच्यून और यूरेनस हैं। नेपच्यून पृथ्वी से 15 गुना बड़ा है और यूरेनस, पृथ्वी से 17 गुना बड़ा है।
Diamond Rain: इन दो ग्रहों पर हीरों की होती है बारिश, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन