Devil's Sea: दुनिया के लिए बरमूडा ट्राएंगल आज भी रहस्य है। इसके जगह को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। आखिर क्या वजह है कि इस इलाके में पहुंचते ही जहाज गायब हो जाते हैं? इस जगह पर समुद्री जहाज तो गायब होते ही हैं, लेकिन आसमान में उड़ रहे जहाज भी इसके प्रकोप से नहीं बचते हैं। ज्यादातर लोग एक ही बरमूडा ट्रायंगल के बारे में जानते होंगे, लेकिन जापान के एक समुद्री इलाके को भी बरमूडा ट्रायंगल के नाम से जाना जाता है।
दरअसल, साल 2012 में चीन से एक जहाज जापान जा रहा था, लेकिन वह समुद्र तट नहीं पहुंचा। इसके बाद चीन की जांच एजेंसियां जहाज की तलाश में लग गईं। सालों तक एमवी एल जी नाम के जहाज और उसमें सवार 19 क्रू मेंबर की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद इस इलाके को दुनिया का बरमूडा ट्राएंगल कहा जाने लगा। मध्य जापान के इस समुद्री क्षेत्र को भी बहुत खतरनाक माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर भी 10 से ज्यादा जहाज गायब हो चुके हैं।
2 of 5
बरमूडा ट्राएंगल से भी रहस्यमयी है जापान के ये समुद्री इलाका
- फोटो : Freepik
जापान के इस खतरनाक इलाके को 'डेविल सी' के नाम से जाना जाता है। चीन के एक प्रोफेसर और पैरानॉर्मल एक्टिविटीज विशेषज्ञ ने इस रहस्यमयी इलाके के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी थी। उन्होंने इसे दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल बताया।
3 of 5
बरमूडा ट्राएंगल से भी रहस्यमयी है जापान के ये समुद्री इलाका
- फोटो : Freepik
सबसे हैरान करने वाली बात यहै कि डेविल सी का यह क्षेत्र भी बरमूडा ट्राएंगल की तरह ही त्रिकोणीय है। इसकी वजह से ही इसे दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्राएंगल माने जाने लगा। इस क्षेत्र में रहस्यमयी घटानाएं होने के कारण जापान सरकार ने इस पूरे समुद्री क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित किया है।
4 of 5
बरमूडा ट्राएंगल से भी रहस्यमयी है जापान के ये समुद्री इलाका
- फोटो : Freepik
इस समुद्री इलाके को लोग ड्रैगन ट्राएंगल के नाम से भी जानते हैं। वह मानते हैं कि यहां जिस तरह से रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं, हो न हो यहां जरूर किसी समुद्री ड्रैगन का हाथ है। यहां पर सोलों से रहस्यमयी घटनाएं घट रही हैं।
5 of 5
बरमूडा ट्राएंगल से भी रहस्यमयी है जापान के ये समुद्री इलाका
- फोटो : Freepik
साल 1955 में जापान के युद्धक विमान समेत 9 जहाद इस इलाके से अचानक गायब हो गए थे। इन जहाजों को खोजने के लिए जापान ने अपना एक विशेष जहाज भी भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वो जहाज भी रहस्यमयी तरीके से इस इलाके से लापता हो गया था। इन घटनाओं के बाद से इस इलाके को प्रतिबंधित कर दिया गया और इसे ड्रैगन ट्राएंगल और डेविल सी नाम दिया गया।