Ajab-Gajab: दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का संकट छाया हुआ है। इस समय मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर है। इस्राइल का पहले से ही हमास के साथ युद्ध चल रहा है। हालांकि, महीनों चले संघर्ष के बाद इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच अब युद्धविराम हो गया है। लेकिन, सीरिया में विद्रोहियों ने दमिश्क पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल के लंबे शासन को खत्म कर दिया। अब इसके बाद इस्राइल को एक और युद्ध का मोर्चा खुलने का डर सता रहा है। यूक्रेन और रूस के बीच करीब तीन साल से युद्ध चल रहा है। इन वजहों से दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध का डर सता रहा है। अब इस बीच एक वैज्ञानिक ने हैरान करने वाला दावा किया है।
Ajab-Gajab: वैज्ञानिक का दावा, तीसरे विश्व युद्ध के बाद इंसान बन जाएंगे आयरनमैन, उड़ने के लिए निकल आएंगे पंख
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:13 PM IST
सार
Ajab-Gajab: वैज्ञानिक ने दावा किया है कि अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है, तो उसके बाद इंसान किसी हॉलीवुड फिल्म के सुपरहीरो जैसे बन जाएंगे। इंसानों की त्वचा बुलेटप्रूफ (आयरनमैन की तरह) हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन