फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों से भरे इन अजीबोगरीब जगहों पर भी रहते हैं लोग, जानकर आपको नहीं होगा यकीन!

Fri, 04 Sep 2020 08:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 04 Sep 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
dangerous and weird places of world where people lives
दुनिया की अजीबोगरीब जगहें - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जहां रहना तो दूर, इंसान का जाना भी बेहद मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब और खतरनाक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपको ये विश्वास हो जाएगा कि चाहे जगह कैसी भी क्यों न हो, इंसान कहीं भी अपना निवास स्थान बना सकता है।

dangerous and weird places of world where people lives
कप्पादोकिया, तुर्की - फोटो : सोशल मीडिया

तुर्की के प्राचीन अनाटोलिया प्रांत में मौजूद ये खूबसूरत जगह इंसानों के सबसे पुराने ठिकानों में से एक मानी जाती है। कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा। यहां मौजूद ईसा पूर्व छठवीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत रहा है। ये जगह यूनेस्को की विश्व धरोहरों में भी शामिल है।

dangerous and weird places of world where people lives
अल हजराह, यमन - फोटो : सोशल मीडिया

अल हजराह
यमन के हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा ये दीवारों का शहर है, जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे 12वीं सदी का माना जाता है। दीवार जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dangerous and weird places of world where people lives
सीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

सीलैंड
समुद्र में जिस जगह पर ये घर बना है, उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीब है। कुछ लोगों ने इसे दुनिया के सबसे छोटे राज्य का दर्जा भी दिया था। सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। पहले सीलैंड का अपना पासपोर्ट और मुद्रा थी।

विज्ञापन
dangerous and weird places of world where people lives
रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री
ग्रीस के थेसले इलाके में खंभेनुमा खड़ी पहाड़ी पर मौजूद है ये रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री (मठ)। सन 1545 में इसका दोबारा निर्माण कराया गया। इसे दो भाइयों मैक्सिमोस और लोआस्फ ने मिलकर बनाया था। इसमें चर्च, गेस्ट क्वार्टर, रिसेप्शन हॉल और डिस्प्ले हॉल समेत रहने की भी व्यवस्था है। सन 1800 में लकड़ी का पुल बनने के बाद से यहां पहुंचना आसान हो गया है। रॉसानोऊ मठ साल 1988 से ननों के एक छोटे से समूह के रहने का ठिकाना बन चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed