कुत्ते को इंसानों का सबसे वफादार जानवर माना जाता है। यहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते को इस तरह से ट्रेंड किया है कि वह उसकी बेटी की सहायता करता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
2 of 6
viral dog videos
- फोटो : nextshark.com
दरअसल, चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक कुत्ते और छोटी बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वैसे तो बच्चों का पालतू जानवरों से खास लगाव हो ही जाता है। लेकिन यहां कुत्ते को किसलिए पाला गया है जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
Shanghaiist के मुताबिक, चीन में एक पिता ने एक कुत्ता पाला है। उन्होंने अपनी छोटी बच्ची और अपने पालतू कुत्ते के बीच एक नया रिश्ता बनाने का फैसला किया है। दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोऊ प्रांत में एक शख्स ने पालतू कुत्ते को अपनी छोटी बच्ची की पढ़ाई के दौरान देखने के लिए ट्यूटर के रूप में प्रशिक्षित किया है।
जू नाम के शख्स ने अपनी छोटी बेटी को होमवर्क करने के दौरान फोन से दूर रखने के लिए नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। जू ने कुत्ते को छोटी बच्ची की देखरेख के लिए पहले काफी ट्रेंड किया है, ताकि वह बच्ची का ढंग से ध्यान रख सके। कुत्ते का नाम मोंगरेल बताया जा रहा है जोकि हल्के क्रीम रंग का है। छोटी बच्ची और कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जू ने अपने कुत्ते को इस तरह से ट्रेंड किया है ताकि जब उनकी बच्ची अपना होमवर्क करे तो वह पूरा ध्यान अपने काम पर ही लगाए ना कि बीच में फोन का इस्तेमाल करने लगे। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि बच्ची के साथ कुत्ता खेलता भी है, लेकिन उसके होमवर्क करने के दौरान वह बेहद चौकन्ना रहकर उसकी निगरानी करता है।