जहां रूसी-यूक्रेन के बीच तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है, वहीं इस बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, रूसी हमले के बाद लोग यूक्रेन छोड़कर यूरोपीय देशों में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में हंगरी के रिफ्यूजी बॉर्डर पर एक ऐसी ग्लैमरस महिला पहुंची, जिसके पास 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कीमत के कैश मौजूद थे। खास बात ये है कि ये महिला यूक्रेन के एक बड़े टाइकून और राजनेता की पत्नी है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पास सूटकेस में 2.2 अरब रुपये से ज्यादा कैश (अमेरिकी डॉलर और यूरो के नोट) मौजूद थे, जिसे हंगरी के कस्टम डिपार्टमेंट ने पकड़ा है।
दरअसल, ये पैसे विवादों में रहने वाले यूक्रेन के पूर्व सांसद इगोर कोटवित्स्की की पत्नी अनास्तासिया कोटवित्स्का के सामान में मिले हैं। ऐसे में इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं यूक्रेन की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो पूर्व सांसद की पत्नी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है।
2 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी
- फोटो : twitter/KushalS49904365
कौन है कोटवित्स्की?
कोटवित्स्की एक समय में यूक्रेन के सबसे अमीर सांसद थे। वहीं, कोटवित्स्की ने अपनी पत्नी के सूटकेस में 2.2 अरब रुपये मिलने की बात को गलत करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली है। इसी वजह से वो देश छोड़कर जा रही थी। कोटवित्स्की ने सोशल मीडिया के जरिए ये बात कही है कि- मेरे सभी पैसे यूक्रेन के बैंकों में जमा हैं और वहां से कुछ भी नहीं निकाला गया है।
3 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी
- फोटो : twitter/BATAK67248147
वहीं इसके बाद से उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद है। अब तक इस मामले पर अनास्तासिया की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान अनास्तासिया हंगरी के दो शख्स और अपनी मां के साथ सफर कर रही थीं।
4 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी
- फोटो : twitter/wilsonTafa
एक अखबार के मुताबिक, अनास्तासिया पर ये आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के विलोक चेक प्वाइंट पर अपने साथ मौजूद पैसों के बारे में नहीं बताया था, लेकिन हंगरी के कस्टम अधिकारियों को उनके पास से अरबों की कीमत के नोट मिले।
5 of 7
दो अरब कैश लेकर भाग रही थी इस बिजनेसमैन की पत्नी
- फोटो : istock
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कोटवित्स्की अपने सहयोगियों के जरिए यूक्रेन के न्यूक्लियर व यूरेनियम के खदानों को कंट्रोल करते हैं। हालांकि, इसके एक हिस्से पर अब रूस ने कब्जा कर लिया है।