Cruelest Women: दुनिया में कई क्रूर महिलाएं हुईं, जिनके बारे में जानकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन्हीं में एक नाम दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा का है। यह महिला रूस में एक क कुलीन परिवार की बहु या बेगम थी। साल्तिकोवा ने अपनी सेविकाओं के साथ बेहद क्रूर व्यवहार की कि रूस में बर्बरता का दूसरा नाम दरया निकोलायेवना साल्तिकोवा हो गया। उनको अपनी सेविकाओं के साथ बर्बरता करने में मजा आता था। वह कम से कम अपनी 138 सेवकों की बर्बर हत्या का दोषी करार दी गई थी। आज हम आपको इस खूनी महिला की कहानी बताते हैं...
Cruelest Women: पति की मौत के बाद 'खूनी महिला' बन गई थी ये बेगम, कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
जानिए कैसे बन गई खूनी?
साल्तिकोवा के क्रूर महिला बनने की कहानी पर यकीन करना बेहद मुश्किल था। बताया जाता है प्रेम-प्रसंग की वजह से उसके अंदर इतना बड़ा बदलाव आया था। पति की मौत होने के बाद साल्तिकोवा अकेलापन महसूस करती थी। इस बीच एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई और दोनों के बीच प्यार हो गया, लेकिन कुछ समय बाद साल्तिकोवा को जानकारी मिली कि उसके प्रेमी का किसी दूसरी लड़की से भी प्रेम संबंध है और वह चोरी से उससे शादी भी कर चुका है।
इसके बाद साल्तिकोवा ने गुस्से में अपने प्रेमी को मार-मारकर अधमरा कर दिया। उसका प्रेमी किसी तरह अपनी पत्नी के साथ बचकर भाग गया। इसके बाद वह अपना गुस्सा खासतौर पर अपनी महिला सेविकाओं पर निकालने लगी।
पार कर दी क्रूरता की हदें
साल्तिकोवा अपनी सेविकाओं पर अपना गुस्सा निकालने लगी। कम उम्र की सेविकाओं से वह और अधिक नफरत करती थी। उसके साथ वह किसी दुश्मन की तरह व्यवहार करती थी। वह बच्चियों और गर्भवती महिलाओं पर क्रूरता की सारी हदें पार कर देती थी। वह उनको पीट-पीटकर मार डालती, उनकी हड्डियां तोड़ देती, बिना कपड़ों के उनको घर से बाहर फेंक देती थी। इसके अलावा उनके शरीर पर खौलते पानी डालती थी। वह सेविकाओं पर अत्याचार के अलग-अलग तरीके आजमाती।
Aliens: इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियन, आकार में धरती से बड़े हैं सभी एक्सोप्लैनेट, नासा ने की बड़ी खोज
दी गई थी ऐसी सजा
साल्तिकोवा बेहद अमीर महिला थी। उसकी शाही दरबार के ताकतवर सदस्यों तक पहुंच थी। यही वजह थी कि उसके खिलाफ शिकायत हुई, तो शुरुआत में उसको अनसुना कर दिया गया। जब पीड़ित परिवारों ने हंगामा किया, तो वहां की रानी के पास शिकायत ले गए तो रानी ने साल्तिकोवा के खिलाफ जांच का आदेश दिया। उसे 38 सेविकाओं की हत्या का दोषी पाया गया।
Doomsday Clock: महाविनाश के करीब पहुंची दुनिया, प्रलय की घड़ी में बचे 90 सेकेंड, वैज्ञानिको ने दी चेतावानी