Ajab-Gajab: धरती पर कई ऐसे जीव पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम आपके एक ऐसे ही जीव के बारे में बताएंगे। यह जीव 'वॉटर बीयर' यानी टार्डिग्रेड्स है। इसे आप खौलते पानी में डाल दीजिए, भारी वजन के नीचे कुचल डालिए या फिर अंतरिक्ष में फेंक दीजिए, ये जिंदा रह जाएंगे। वैज्ञानिकों ने वर्ष 2007 में हजारों टार्डिग्रेड्स को सैटेलाइट में डालकर अंतरिक्ष में भेजा था। जब स्पेसक्राफ्ट धरती पर वापस आया तो देखा गया कि टार्डिग्रेड्स जिंदा थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मादा टार्डिग्रेड ने अंडे भी दे रखे थे।
Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे शक्तिशाली जीव, खौलते पानी में भी रह सकता है जिंदा, जानिए हैरान करने वाली बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Nov 2025 04:58 PM IST
सार
Ajab-Gajab: आमतौर पर इंसान 35 से 40 डिग्री के तापमान में ही परेशान हो जाता है, वहीं ये जीव 300 डिग्री फारेनहाइट तक तापमान को सहन कर सकता है। इतना ही नहीं ये जीव अंतरिक्ष के ठंड और मरियाना ट्रेच जैसे भारी दबाव वाले क्षेत्रों में भी जीवित रह सकता है।
विज्ञापन