{"_id":"69105d747db06346b80524c8","slug":"delhi-metro-man-picks-steel-bottle-to-hit-in-fight-obstruct-door-while-closing-video-goes-viral-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: मेट्रो में हुई भीषण लड़ाई, शख्स ने मारने के लिए उठा ली बोतल, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: मेट्रो में हुई भीषण लड़ाई, शख्स ने मारने के लिए उठा ली बोतल, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान
Sun, 09 Nov 2025 02:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:57 PM IST
सार
Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स हाथ में स्टील की पानी की बोतल लिए हुए है और लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, वह जिससे लड़ रहा है वो पीछे हटने को तैयार नहीं है और गाली दे रहा है।
विज्ञापन
मेट्रो में हुई भीषण लड़ाई, शख्स ने मारने के लिए उठा ली बोतल
- फोटो : X @JP_Advocatus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़ाई और मारपीट आम बात हो चुकी है। मेट्रो में मारपीट के अक्सर वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इस बार बहस और हाथापाई इस हद तक पहुंच गई कि स्टेशन पर उतरने के बाद भी शख्स मेट्रो के गेट को बंद नहीं होने देता है। अब यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली मेट्रो के भीतर मौजूद शख्स बाहर खड़े व्यक्ति को भड़का रहा होता है। ऐसे में वह गेट रोककर उसे लड़ने के लिए बाहर बुलाने लगता है। वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने पूरे मामले के बारे में बताया है। इस पूरी घटना पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स हाथ में स्टील की पानी की बोतल लिए हुए है और लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, वह जिससे लड़ रहा है वो पीछे हटने को तैयार नहीं है और गाली दे रहा है। ऐसे बोतल वाला शख्स मेट्रो से उतरने के बाद भी गेट रोककर उसे लड़ने के लिए बाहर बुलाता है।
विज्ञापन
Weird News: मेंढक के सिर पर नहीं मुंह में निकली आंखें, देखकर वैज्ञानिकों के उड़े होश, वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @JP_Advocatus नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स ने DMRC और दिल्ली पुलिस को भी टैग किया है और कहा है कि ऐसे गुंडों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई करें।
Donkey Milk Soap: क्यों इन देशों में गधी के दूध से बने साबुन से नहा रहे हैं लोग? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
उन्होंने आगे कहा है कि इस वीडियो में काला कोट पहने एक व्यक्ति मेरे कार्यालय का एक सहयोगी है। जब वह कार्यालय आ रहा था, तो झंडेवालान मेट्रो स्टेशन पर कुछ अज्ञात गुंडों ने स्टेशन पर हंगामा मचाया और बिना किसी कारण उसे स्टील की बोतल से भी मारा। बता दें कि वीडियो में गाली का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण हमने उसे यहां नही लगाया है।
Optical Illusion: भाभी की भीड़ में कहीं खो गई है साली, 22 सेकेंड में खोज लिया तो कहलाएंगे पहेलियों के बाजीगर
मेट्रो यात्रियों से भरी होने के कारण, जगह को लेकर लड़ाई हुई और फिर उस पर बेतरतीब ढंग से हमला किया गया और उसे पीटा गया। अब उसे इलाज के लिए ले जाया गया है। वीडियो वायरल होने पर एक शख्स ने लिखा है- वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे वे बेवजह मेट्रो गेट रोककर उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। पोस्ट पर DMRC ने जवाब देते हुए कहा है, नमस्ते, किसी भी असुविधा के लिए खेद है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है।