दुनियाभर में कई हीरे की खदानें हैं, जहां से सैकड़ों की संख्या में हीरे निकाले गए हैं और उनकी बदौलत कई डायमंड कंपनियां काफी अमीर भी हो चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी हीरे की खदान है, जहां कोई भी आम आदमी जाकर हीरों को खोज सकता है। यहां जिस भी व्यक्ति को हीरा मिलता है, वह उसी का हो जाता है।
2 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स
- फोटो : Social media
यह खदान अमेरिका के अरकांसास राज्य के पाइक काउंटी के मरफ्रेसबोरो में है। यहां के अरकांसास नेशनल पार्क में स्थित 37.5 एकड़ के खेत की ऊपरी सतह पर ही हीरे मिल जाते हैं। यहां वर्ष 1906 से ही डायमंड मिलने शुरू हुए थे, इसलिए इसे 'द क्रेटर ऑफ डायमंड्स' भी कहते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : You Tube
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 1906 में जॉन हडलेस्टोन नाम के एक व्यक्ति को अपने फार्म में दो चमकते हुए क्रिस्टल मिले थे। उन्होंने जब इसकी जांच करवाई तो पता चला कि ये हीरे हैं। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन एक डायमंड कंपनी को ऊंचे दामों पर बेच दिया।
4 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स
- फोटो : Social media
साल 1972 में डायमंड कंपनी द्वारा खरीदी गई वो जमीन नेशनल पार्क में आ गई। इसके बाद अरकांसास डिपार्टमेंट ऑफ पार्क एंड टूरिज्म ने जमीन को डायमंड कंपनी से खरीद लिया और फिर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि इस हीरे की खदान में हीरा खोजने के लिए लोगों को एक छोटी सी फीस चुकानी होती है।
5 of 6
क्रेटर ऑफ डायमंड्स
- फोटो : Social media
खेत में लोगों को अब तक हजारों डायमंड मिल चुके हैं। नेशनल पार्क के अधिकारियों के मुताबिक, 1972 से अभी तक इस जमीन पर 30 हजार से ज्यादा हीरे मिल चुके हैं।
'अंकल सेम' नाम का हीरा भी इसी जमीन पर मिला था, जो 40 कैरट का था। यह अमेरिका में मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।