Romance on Zoom Video Call: कोरोना महामारी के आने के बाद से ऑनलाइन क्लास से लेकर ऑनलाइन मीटिंग तक चलन बढ़ गया है। लोग एक दूसरे से वर्चुअली कनेक्ट होते हैं और अपनी बाते रखते हैं। लेकिन ऑनलाइन मीटिंग और क्लास के दौरान कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी वजह से लोगों को शर्मिंदा होना पड़ता है। अब इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक कपल ने ऐसी गलती कर दी जिसके कारण उन्हें सभी के सामने शर्मिंदा होना पड़ा। यह मामला अमेरिकी का है जहां जूम मीटिंग के जरिए कपल यहूदियों के एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम में कई लोग जुड़े हुए थे जिसमें कपल के साथ ही सभी ने अपने कैमरे और स्पीकर को ऑन कर रखा था। लेकिन कपल से बड़ी गलती यह हुई कि उन्होंने सोचा उनका कैमरा म्यूट पर है और वीडियो भी ऑफ है।
2 of 5
जूम मीटिंग के दौरान रोमांस करने लागा कपल
- फोटो : Pixabay
दरअसल जूम पर ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कपल का वीडियो ऑन था जिसकी वजह से उनके निजी पल कैमरे में कैद हो गए। सबसे हैरानी करने वाली बात यह है कि यह कपल 45 मिनट तक रोमांस करता रहा और उनको यह नहीं पता चला कि उनका वीडियो ऑन है।
3 of 5
जूम मीटिंग के दौरान रोमांस करने लागा कपल
- फोटो : Pixabay
हालांकि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कुछ लोगों ने उनको ऐसा करने से रोकाना चाहा, लेकिन दोनों रोमांस करने में इतने मशगूल थे कि उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। हालांकि बाद में किसी ने कपल को पर्सनल मैसेज भेजा जिसके बाद उनको इस बात की जानकारी हुई। जब इस बात का पता चला तो उनको शर्मिंदा होना पड़ा।
4 of 5
जूम मीटिंग के दौरान रोमांस करने लागा कपल
- फोटो : Pixabay
यह पूरा मामला अमेरिका के मिनियापोलिस का है। जूम पर ऑनलाइन मीटिंग के दौरान रोमांस करने वाले कपल की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है। वीडियो में कपल रोमांस करते हुए और बिना कपड़ों के कमरे में टहलते हुए नजर आ रहा था।
5 of 5
जूम मीटिंग के दौरान रोमांस करने लागा कपल
- फोटो : Pixabay
हालांकि जूम ऑनलाइन मीटिंग के दौरान पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई कपल के जूम मीटिंग के दौरान ऐसा करते हुए वीडियो सामने आ चुके हैं। बताया गया है यह एक यहूदी धार्मिक कार्यक्रम था। इसमें सभी लोगों ने वर्चुअली हिस्सा लिया था। इस दौरान कपल का वीडियो ऑन था जिसकी वजह से उनकी ये हरकतें कैमर में कैद हो गईं।