{"_id":"5d62235c8ebc3e017a20f221","slug":"couple-arrested-in-italy-for-sand-theft-in-sardinia-beach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोतल में कुछ ऐसी चीजें छुपाकर ले जा रहे थे ये दंपती, पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बोतल में कुछ ऐसी चीजें छुपाकर ले जा रहे थे ये दंपती, पुलिस भी रह गई हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चोरी किसी भी चीज की हो सकती और उसकी सजा भी कठोर हो सकती है। लेकिन इटली में जिस चीज की चोरी करने पर एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। उसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, इटली के सार्डिनिया में समुद्र तट से रेत चोरी के मामले में फ्रांस के दंपती को 6 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि दंपती यहां पर छुट्टी मनाने के लिए आए हुए थे। दंपती का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम था कि उन्होंने जो किया है वह अपराध की श्रेणी में आता है।
2 of 5
दंपती के पास से बरामद की गई बोतलें
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इटली के आईलैंड पर सफेद रेत संरक्षित है। समुद्र तट से रेत ले जाने पर पर्यटकों को जेल जाने तथा जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ती है। दंपती ने बताया कि उन्हें इस बात का तनिक भी एहसास नहीं हुआ कि वे जो कर रहे हैं वह अपराध है। उत्तर फ्रांस के शहर पोर्टो टोरेस में पुलिस ने नाव का इंतजार कर रहे दंपति के पास से जांच के दौरान रेत पाया। दंपती दक्षिण फ्रांस के टॉलोन के लिए नाव का इंतजार कर रहे थे।
3 of 5
रेत और पत्थर से भरी हुई बोतलें।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि दंपती के पास से 14 बोतलें बरामद की गई हैं, जिसमें रेत भरी हुई थी। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किए गए बोतलों में कुल 40 किलो रेत भरी हुई थी। दंपती को ससारी शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सजा सुनाते हुए 3,330 डॉलर यानी कि 2 लाख 39 हजार 415 रुपये का जुर्माना लगाया। और एक साल से 6 साल के बीच जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने बताया कि दंपती का कहना है कि वे रेत हटाने के बारे में नियमों से अनजान थे। लेकिन समुद्र तटों पर पर्यटकों को सूचित करने के लिए कई भाषाओं में निर्देश दिए गए हैं। सार्डिनिया के बीच से सफेद रेत और पत्थरों की चोरी सामान्य बात हो गई है। इंटरनेट पर इसकी कालाबाजारी की जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस ने बताया कि सार्डिनिया के लोग पत्थरों और रेत चोरी करने वाली पर्यटकों से बहुत नाराज हैं। इससे पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। रेत की चोरी करने वाले अधिकांश टूरिस्ट एयरपोर्ट पर स्कैनिंग मशीन में पकड़े जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।