New Noida: उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न्यू नोएडा को योगी आदित्यनाथ सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इस शहर का निर्माण दादरी और बुलंदशहर के 84 गांवों के जमीन पर होगा। यह शहर देश के सबसे आधुनिक और स्मार्ट शहरों में से एक होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खामियों को दूर करते हुए इस शहर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 का नाम दिया गया है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट का आखिरी चरण यानी चौथा चरण 2041 में पूरा होगा। पहले चरण में 3,165 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा, दूसरे चरण में 3,798 हेक्टेयर, तीसरे चरण में 5,908 हेक्टेयर और अंतिम चरण में 8,230 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा। यह परियोजना बुलंदशहर क्षेत्र के विकास में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।
यूपी में बनेगी देश की सबसे मॉर्डन और हाईटेक सिटी, जानिए उत्तर प्रदेश में कहां बनेगा ये शहर?
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:15 PM IST
सार
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खामियों को दूर करते हुए इस शहर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को न्यू नोएडा मास्टर प्लान 2041 का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन