{"_id":"5e9fe7428ebc3e9085017115","slug":"coronavirus-lockdown-grooms-from-mumbai-and-bride-from-bareilly-unique-online-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अनोखी ऑनलाइन शादी, मुंबई से दूल्हे और बरेली से दुल्हन ने निभाई रस्में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लॉकडाउन में अनोखी ऑनलाइन शादी, मुंबई से दूल्हे और बरेली से दुल्हन ने निभाई रस्में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 22 Apr 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के कारण पूरा देश घरों में बंद है। किसी को भी बिना जरूरी काम के बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे हालात में कई शादियां भी रुक गई हैं। लेकिन इसी दौरान उत्तर प्रदेश से शादी का अनोखा मामला सामने आया है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली में ऑनलाइन शादी कराई गई।
2 of 5
ऑनलाइन शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी फ्रॉम होम के तर्ज पर मेहमान भी ऑनलाइन शामिल हुए और फेरे भी ऑनलाइन ही लिए गए। इतना ही नहीं इस शादी में ढोल-नगाड़े की भी ऑनलाइन व्यवस्था की गई थी। यूं कहें तो यह शादी बिल्कुल अन्य शादियों की तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।
3 of 5
ऑनलाइन शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शादी में दुल्हन बरेली में तो दूल्हा मुंबई में था। बरेली की रहने वाली कीर्ति नारंग मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिसकी शादी जयपुर के रहने वाले सुषेन से तय हुई थी। हालांकि कीर्ति और सुषेन की कोर्ट मैरिज 21 फरवरी 2020 को ही हो चुकी थी और उसके बाद सामाजिक रूप देने के लिए 19 अप्रैल की तारीख शादी के लिए तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑनलाइन शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी होने से पहले ही कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इसके बाद जब शादी की तारीख नजदीक आ गई तो कीर्ति और सुषेन ने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट से संपर्क किया और अनोखी शादी कराने की मांग रखी। इस वेबसाइट ने घर बैठकर तय तारीख पर ही शादी कराने का निर्णय लिया। 19 अप्रैल को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से ही शादी की रस्मों को निभाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि इस शादी से कीर्ति और सुषेन समेत सभी लोग खुश हैं। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का बिना उल्लंघन किए यह शादी भी हो गई और ऑनलाइन ही सभी मेहमान भी शामिल हो गएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।