वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में चिली में एक महिला कोरोना से हुई मौतों से इतनी प्रभावित हुई कि उसने अपना खुद का नकली अंतिम संस्कार कर लिया। इसके लिए महिला ने अपने सभी दोस्तों को बुलाया और उन्हें अपने प्लान के बारे में बताया। बता दें कि इस महिला ने अपने नकली अंतिम संस्कार के लिए 710 पाउंड्स यानी लगभग 75 हजार रूपये तक खर्च कर डाले।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
59 वर्षीय मायरा अलोंजो चिली के सैंटियागो शहर में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना से हो रही मौतों को देखकर अपने अंतिम संस्कार के बारे में सोचने लगी थी। इसी दौरान मायरा ने अपने अंतिम संस्कार के लिए रिहर्सल करने का विचार किया और इस अजीबोगरीब काम के लिए उन्होंने अपने दोस्तों को मनाया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
डोमिनिशियन न्यूज साइट लिस्टिन डायरियो के मुताबिक, मायरा अपने नकली अंतिम संस्कार के दौरान ताबूत में कुछ घंटों के लिए लेटी रहीं। उन्होंने इस ताबूत को एक दिन के लिए किराए पर लिया था। इतना ही नहीं ताबूत के पास मौजूद मायरा के परिवार और दोस्तों ने नकली आंसू बहाए। साथ ही वहां मौजूद कई लोगों ने तस्वीर भी लिए।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
मायरा ने इस खास मौके पर सफेद ड्रेस पहनी थी और एक फूलों का क्राउन पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने अपने नाक में रुई भी लगाई हुई थी जैसा कि आमतौर पर मृत लोगों के अंतिम संस्कार के समय लगाई जाती है। मायरा अलोंजो ने वो सभी इंतजाम किए हुए थे, जो आमतौर पर मुर्दाघर में एक लाश को लेकर किए जाते हैं।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
मायरा अलोंजो के द्वारा किए गए नकली अंतिम संस्कार को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसकी काफी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि मायरा पब्लिसिटी स्टंट के लिए ये सब कर रही हैं और कोरोना वायरस से मरे लोगों का मजाक उड़ा रही हैं।