{"_id":"5cf79ed9bdec220775595737","slug":"coffee-cup-test-trick-use-in-interview-by-trent-innes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां नौकरी पाने के लिए सवालों के जवाब नहीं, पास करना पड़ता है ये अनोखा टेस्ट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यहां नौकरी पाने के लिए सवालों के जवाब नहीं, पास करना पड़ता है ये अनोखा टेस्ट
हम में से कई लोग इंटरव्यू के दौरान अजीब सवालों का सामना करते हैं, जिसका जवाब कभी-कभी हम दे पाते हैं और कभी-कभी नहीं दे पाते हैं। जिस कारण असफलता हाथ लगती है। इसके बाद हम लोगों को ऐसा लगता है कि नौकरी देने वाले ने कैसे अजीब से सवाल पूछे थे। लेकिन हम आपको बता दें कि एक ऐसी ही कंपनी है जहां बेहद ही अलग तरीके से टेस्ट लिया जाता है और फेल होने पर आपको ब्लकैलिस्ट भी किया जा सकता है।
2 of 5
- फोटो : twitter
दरअसल, एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर फर्म के बॉस ने खुलासा किया है कि नई नियुक्ति के लिए वह एक अलग तरह से कैंडिडेट की परीक्षा लेते हैं। इस टेस्ट का नाम है कॉफी कप टेस्ट। ट्रेंट इनेस उन लोगों को नौकरी पर नहीं रखते हैं जो इस टेस्ट में फेल हो जाता है। क्योंकि उनका मानना है कि किसी भी सवाल से ज्यादा व्यक्ति का रवैया महत्व रखता है।
3 of 5
- फोटो : twitter
एक कार्यक्रम के दौरान ट्रेंट ने अपने इस ट्रिक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई कैंडिडेट आता है तो वो उसको अपने किचन तक ले जाते हैं और कॉफी पीत-पीते बाहर निकल आते हैं और उसका इंटरव्यू लेते हैं। इंटरव्यू के दौरान हम ये देखते हैं कि क्या कैंडिडेट खाली कप को वापस किचन में रखना चाहता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने बताया कि आप कौशल विकसित कर सकते हैं, आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन व्यवहार यानी कि दृष्टिकोण के बाद यह सबकुछ आता है। और जिस दृष्टिकोण के बारे में हम बात करते हैं वह है कि अपने कॉफी कप को धोने की अवधारणा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : twitter
ट्रेंट इस बात का दावा करते हैं कि यह ट्रिक काम करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि जब आप Xero की ऑफिस में आएंगे तो आप देखेंगे की किचन साफ रहता है और चमकता रहता है जो कि कॉफी कप धोने की अवधारणा से बहुत दूर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।