फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: चांद पर मिला एलियन का घर! रहस्यमयी झोपड़ी देखकर डरा चीनी रोवर

Fri, 10 Dec 2021 03:09 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 10 Dec 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
chinese rover Yutu 2 seen mysterious alien hut on moon
चांद पर मिला एलियन का घर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दुनियाभर के वैज्ञानिक सदियों से चांद पर जीवन की तलाश में जुटे हुए हैं। कभी-कभी वैज्ञानिक चांद को लेकर हैरान करने वाले खुलासे भी करते रहते हैं। वहीं कभी-कभी चांद से कुछ ऐसी तस्वीरें आ जाती हैं, जिन्हें देखकर खुद वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। इन दिनों चांद से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर वैज्ञानिक हैरत में हैं। चीन के एक रोवर ने चांद की सतह पर एक आकृति देखी है, जो बेहद रहस्यमयी है। ये चीज सबसे दूरदराज इलाके वॉन कार्मन क्रेटर के नजदीक नजर आई है।



ये चीज कुछ झोपड़ी जैसी दिखाई पड़ती है। ये चीज एक चौकोर आकृति है, जिसे रहस्यमयी झोपड़ी या एलियन की झोपड़ी भी कहा जा रहा है। तस्वीर में दिख रही ये आकृति क्या है, चीन के वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुट गए हैं। आईये जानते हैं इस रहस्यमयी तस्वीर के बारे में हैरान करने वाली बातें... 

chinese rover Yutu 2 seen mysterious alien hut on moon
चांद पर मिला एलियन का घर! - फोटो : Twitter- @1WAY2Freedom

युतु-2 नाम के एक चीनी रोवर ने इस रहस्यमयी एलियन की झोपड़ी को खोजा है। चीन ने रोवर युतु-2 को चांद मिशन पर भेजा है। इस रहस्यमयी चीज को देखने के बाद चीन के वैज्ञानिक अपने रोवर को उस आकृति के पास ले जाने से डर रहे हैं।  

chinese rover Yutu 2 seen mysterious alien hut on moon
चांद पर मिला एलियन का घर! - फोटो : Twitter- @Rainmaker1973

इस आकृति के बारे में चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि यूतु-2 रोवर चांद के उत्तर की तरफ बढ़ रहा था, तभी उसे दूर एक रहस्यमयी आकृति दिखाई दी। पिछले महीने यानी नवंबर में रोवर से इस रहस्यमयी एलियन झोपड़ी की दूरी करीब 260 फीट थी। लेकिन चीनी वैज्ञानिक अपने रोवर को उस आकृति के करीब जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chinese rover Yutu 2 seen mysterious alien hut on moon
चांद पर मिला एलियन का घर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

वैज्ञानिकों ने इस वस्तु को रहस्यमय झोपड़ी का नाम दिया है। युतु-2 मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने भी इस रहस्यमयी चीज पर आश्चर्य जताया है। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के वैज्ञानिकों का कहना है कि युतु-2 रोवर को उस आकृति के करीब ले जाने में करीब 2-3 महीने लग जाएंगे, क्योंकि युतु-2 रोवर की गति बेहद धीमी है। साथ ही  ये इलाका चलने के हिसाब से कठिन है। काफी ज्यादा पथरीला रास्ता होने की वजह से रोवर की ऊर्जा खत्म हो जाएगी। एक और बात ये है कि जिस तरफ ये रहस्यमयी एलियन झोपड़ी है, वहां पर सूरज की रोशनी सीधे नहीं आती इसलिए रोवर के बंद होने की भी आशंका है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed