{"_id":"5ce1027cbdec22071c2dfc7e","slug":"chinese-man-detained-after-giving-his-dogs-illegal-names","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शख्स ने अपने कुत्तों का ऐसा नाम रखा, खानी पड़ गई जेल की हवा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शख्स ने अपने कुत्तों का ऐसा नाम रखा, खानी पड़ गई जेल की हवा
जानवरों में कुत्तों को सबसे वफादार माना जाता है और इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त भी। वैसे आमतौर पर लोग कुत्ते पालते हैं, तो वो उनका नाम भी कुछ न कुछ रख देते हैं, लेकिन एक शख्स को अपने दो कुत्तों का नाम रखना भारी गया और उसे जेल की हवा खानी पड़ गई।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
यह पूरा मामला चीन का है। दरअसल, 30 वर्षीय बेन ने चीन की सोशल मीडिया नेटवर्क 'वीचैट' पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने दोनों कुत्तों का नाम चेंगुआन (Chengguan) और जिगुआन (Xieguan) रखा है।
3 of 5
चीन ट्रैफिक असिस्टेंट
- फोटो : Social media
बेन ने कुत्तों के ये दोनों नाम चीन की सरकार और सिविल सर्विस अधिकारियों के नाम पर रखे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चेंगुआन (Chengguan) नाम छोटे-मोटे अपराधों से निपटने वाले अधिकारियों से जुड़ा है जबकि जिगुआन (Xieguan) नाम सिविल सर्विस में ट्रैफिक असिस्टेंट की भूमिक निभाने वाले अधिकारियों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
चीन में इस तरह के नामों को अवैध माना जाता है और वहां के लोग ऐसे नामों को रखने में हिचकते हैं। बीजिंग न्यूज के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेन का पोस्ट सोशल मीडिया पर उकसाने वाला पोस्ट था, जो राष्ट्र और शहरी प्रबंधन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता था।
विज्ञापन
5 of 5
कुत्ते का अवैध नाम रखने पर शख्स को हुई जेल
- फोटो : Yingzhou Police
बेन को अपने कुत्तों के अवैध नाम रखने के जुर्म में 10 दिन जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि बेन ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें यह मालूम नहीं था कि चेंगुआन (Chengguan) और जिगुआन (Xieguan) अवैध हैं। उनका कहना है कि उन्हें इन नामों में ह्यूमर नजर आ रहा था, इसलिए उन्होंने अपने कुत्तों का ऐसा नाम रख दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।