फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें- वोटिंग के दौरान बंगाल में फिर हिंसा-आगजनी, मतदाताओं को वोट डालने से रोका

Sun, 19 May 2019 01:07 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 19 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunv 2019 Violence erupts in West Bengal in 7th phase polling BJP-TMC
पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में जमकर हिंसा भड़की। गाड़ियों को जलाने से लेकर बम फेंकने तक की खबरें सामने आईं। सांतवें चरण के वोटिंग में भी बंगाल में टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आपस में भीड़े और नौबत यहां तक आ गई कि बशीरहाट में मतदाताओं को वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। आगजनी की घटनाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अपने नेताओं को पीटने का आरोप लगाया।





 

Lok Sabha chunv 2019 Violence erupts in West Bengal in 7th phase polling BJP-TMC
पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण के मतदान में हिंसा - फोटो : ANI

हिंसा की घटनाओं के बीच पुलिस को टीएमसी पार्षद सुभाष बोस को हिरासत में लेना पड़ा और भाजपा नेता अनुपम दत्ता को भी नजरबंद करना पड़ा। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लोगों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। जाधवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने उनके एक कार्यकर्ता को पीटा और कार पर हमला करके ड्राइवर को भी पीटा गया।


 

Lok Sabha chunv 2019 Violence erupts in West Bengal in 7th phase polling BJP-TMC
पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में पहले दौर के मतदान से लेकर आखिरी दौर तक के मतदान तक एक भी चरण ऐसा नहीं रहा जब भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झपड़ न हुई हो। बता दें कि आखिरी चरण में बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जादवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर (एससी) और मथुरापुर (एससी) लोकसभा सीटें शामिल हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha chunv 2019 Violence erupts in West Bengal in 7th phase polling BJP-TMC
पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

हिंसा रोकने और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की 710 कंपनियां और राज्य पुलिस की तैनाती की गई है। लेकिन इसके बाद भी आखिरी चरण में जमकर उत्पाद और हिंसा की खबरें आईं। बशीरहाट के 189 पोलिंग बूथ नंबर के बाहर मतदाताओं ने प्रदर्शन किया और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Lok Sabha chunv 2019 Violence erupts in West Bengal in 7th phase polling BJP-TMC
पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण के मतदान में हिंसा - फोटो : ANI
बशीरहाट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सयतन बसु ने कहा कि 100 के करीब कार्यकर्ताओं ने जनता को वोट डालने से रोका। वहीं, बशीरहाट के 189 पोलिंग बूथ नंबर पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजना पड़ा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed