{"_id":"603e47771c44045aca1093e2","slug":"china-woman-order-apple-iphone-got-delivery-of-apple-flavoured-drink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला ने ऑनलाइन मंगाया एप्पल का फोन, लेकिन बॉक्स में निकला जूस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
महिला ने ऑनलाइन मंगाया एप्पल का फोन, लेकिन बॉक्स में निकला जूस
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फोन की जगह जूस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई बार ऐसा होता है कि हम ऑनलाइन ऑर्डर कर कुछ और मंगाते हैं, लेकिन जब इसकी डिलीवरी होती है, तो कुछ ऐसा चीज निकलकर आ जाता है कि लोग हैरत में पड़ जाते हैं। कई बार महंगे समानों की जगह एकदम सस्ता समान निकल आता है। ऐसी स्थिति में ऑर्डर करने वालों के होश उड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला चीन से सामने आया है, जहां एक महिला ने एप्पल फोन ऑर्डर किया था। लेकिन डिलीवरी में इस महिला को बॉक्स के अंदर से एप्पल जूस मिला है।
2 of 5
फोन की जगह जूस
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह मामला चीन का है। यहां एक महिला ने एप्पल आईफोन 12 प्रो मैक्स ऑनलाइन बुक किया, लेकिन वह ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई। बता दें कि महिला ने रकम आईफोन खरीदने के लिए चुकाई, लेकिन उसके बदले में डिलीवरी के समय बॉक्स में उसे एक एप्पल का योगर्ट फ्लेवर्ड ड्रिंक यानी एप्पल का जूस मिला। बॉक्स के अंदर जूस देखकर महिला हैरान रह गई।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने आईफोन 12 प्रो मैक्स खरीदने के लिए 1500 डॉलर (करीब एक लाख रुपये) से ज्यादा खर्च किया। महिला का दावा है कि उसने इस फोन को खरीदने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल किया। लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने के बावजूद उसके साथ फ्रॉड कैसे हो गया, ये चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि महिला ने अपने साथ हुए इस फ्रॉड की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं कुरियर कंपनी और एप्पल दोनों फिलहाल इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। मेल सर्विस की तरफ से भी कहा गया कि महिला ने जो लोकेशन दिया था फोन को वहीं डिलीवर किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एप्पल का आईफोन 12 प्रो मैक्स तीन स्टोरेज मॉडल 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी में आता है। इस फोन में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।